---Advertisement---

UP-दिल्ली में भी ठंड जल्द देगी दस्तक, बारिश के साथ इन राज्यों में भी बदल रहा मौसम; जानें वेदर की लेटेस्ट रिपोर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के सभी हिस्सों में मौसम को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। इसके तहत देश के कई राज्यों में भी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। इसमें यूपी, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल व राजस्थान जैसे राज्य हैं।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 17, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के सभी हिस्सों में मौसम को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। इसके तहत देश के कई राज्यों में भी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। इसमें यूपी, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल व राजस्थान जैसे राज्य हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज इन राज्यों में बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे अब लोगों को सर्दी का एहसास भी होता नजर आएगा। वहीं इसके अलावा मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाव व उज्जैन जैसे क्षेत्र में बारिश के आसार जताए हैं।

बारिश के साथ बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि यूपी के पश्चिमी हिस्सों के साथ उत्तरखंड, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल व राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि अब बारिश के इस दौर के साथ ही राज्य में ठंड देखने को मिल सकेगी। बता दें कि राजधानी दिल्ली के साथ यूपी व अन्य हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही यहां लोगों को सर्दी का एहसास हो सकेगा।

दक्षिणी राज्यों में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों में भी बारिश के आसार जताए हैं। इसके तहत आज तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि यहां बारिश का क्रम अभी जारी रहेगा और जल्द ही सर्दी का एहसास लोगों को हो सकेगा।

मध्य प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में भी मौसम के बदलने के आसार जताए हैं। इसके तहत ग्वालियर से लेकर भोपाल व अन्य कई स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है। बता दें कि राज्य के इन हिस्सों में बीते दिन भी बारिश देखने को मिला था। कयास लगाए जा रहे हैं कि मैदानी इलाकों के इन राज्यों में अब जल्द ही ठंडी देखने को मिल सकेगी।

इन राज्यों में साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो देश के कई मैदानी इलाकों में मौसम के साफ रहने की संभावना है। इसमें छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, महारष्ट्र, तेंलगाना और विदर्भ जैसे क्षेत्र शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही इन राज्यों में भी सर्दी दस्तक देगी और लोगों को ठंड का एहसास होता नजर आएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Leave a Comment