---Advertisement---

Weather Update: भारी बारिश से गुजरात-ओडिशा में गिर सकता है पारा, होगा सर्दी का एहसास, जानें देश के अन्य हिस्सों में मौसम का हाल

Weather Update: मौसम विभाग देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी करता है और बताता है कि आगामी दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का कैसा हाल रहेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 19, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 19, 2023 10:46 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी करता है और बताता है कि आगामी दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का कैसा हाल रहेगा। इस दौरान आज फिर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान जारी कर बताए हैं कि आज और कल देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का क्या हाल रहने वाला है।

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में आज गुजरात में भारी बारिश (Weather) को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस भारी बारिश से राज्य में पारा गिरता नजर आ सकता है जिससे लोगो को सर्दी का एहसास भी हो सकता है। वहीं इसके अलावा कल यानी 20 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने ओडिशा के लिए अलर्ट जारी कर रखा है। वहीं विभाग की मानें तो यूपी और उत्तराखंड में बारिश का क्रम अगले दो दिनो तक जारी रहेगा।

इन राज्यों के लिए जारी है अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमी छोर के राज्य गुजरात के लिए आज अलर्ट जारी कर रखा है। बता दें कि यहां भारी बारिश (Weather) के कारण जलजमाव जैसी स्थिति पहले ही बनी हुई है। ऐसे में एक बार फिर मौसम का खराब होना निश्चित रुप से लोगों के लिए चुनौती बनेगा। वहीं इससे राज्य का तापमान भी गिर सकता है जिससे लोगों को सर्दी की एहसास होगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने कल यानी 20 सितंबर के लिए ओडिशा के लिए अलर्ट जारी कर रखा है।

यूपी समेत इन राज्यों में जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि यूपी के विभिन्न हिस्सों में बारिश अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। वहीं इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तराखंड को लेकर कहा है कि यहां भी आज और कल बारिश का क्रम देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इसके साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं।

उत्तर पूर्वी राज्यों में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने देश के उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए कहा है कि यहां अगले दो दिनों तक बारिश देखने को मिल सकती है। इसमें असम के साथ अरुणांचल प्रदेश, नागलैंड, मणिपुर और मेघालय जैसे राज्य हैं। इस दौरान मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी के पहाड़ी इलाकों में रह रहे लोगों को सावधान रहने की बात कही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026

Mohan Yadav

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026