---Advertisement---

Weather Update: दिल्ली-UP में कोहरे का साथ अभी चलेगा लंबा, इन राज्यों में बारिश के बाद लुढ़क सकता है पारा

Weather Update: शनिवार के दिन बाहर निकालने से पहले एक बार इस खबर को जान लीजिए। क्या आपके राज्य में बारिश होने की संभावना है, देखिए क्या है मौसम की ताजा अपडेट

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 25, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के अधिकतर हिस्से में सर्दी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 25 नवंबर के लिए मौसम का (Weather Update) पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने दिल्ली–एनसीआर से लेकर उत्तर-पूर्वी हिस्से को लेकर भी मौसम का अनुमान जारी किया है। जानें कैसा रहेगा देश के बाकी हिस्से का मौसम।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

आईएमडी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में पूरे दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही दोपहर के समय थोड़ी धूप भी निकल सकती है। इसके 24 घंटे के बाद बारिश सर्दी को और बढ़ा सकती है। ये सिलसिला 26 से 27 नवंबर तक जारी रह सकता है। हल्की बारिश के कारण दिन का पारा और नीचे आ सकता है। इस दौरान अधिकतम पारा 25 डिग्री और न्यूनतम पारा 10 से 11 डिग्री रह सकता है।

कैसा रहेगा यूपी और उत्तराखंड का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी और उत्तराखंड में सुबह के समय काफी अधिक कोहरा देखने को मिल सकता है। कोहरे की बढ़ती मौजूदगी से सर्दी का एहसास होगा। दिन में भी ठंडी हवा चलने का अनुमान है और रात के समय पारा और गिर सकता है। यहां अधिकतम पारा 27 डिग्री और न्यूनतम पारा 9 डिग्री तक जा सकता है। उत्तराखंड में आने वाले दो दिनों में तेज तूफान आने की आशंका है। वहीं, यूपी में हल्की बारिश से दिन का पारा और कम हो सकता है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

आईएमडी की मानें तो शनिवार के दिन नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसमें राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026