---Advertisement---

सर्दी की शुरुआत के साथ इन राज्यों में भारी बारिश, पहाड़ों में रुख बदलेगी हवा; जानें दिल्ली से पटना तक मौसम का हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में सर्दी व बारिश को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 22, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 22, 2023 9:55 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में सर्दी व बारिश को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसमें तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्से शामिल हैं। वहीं मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में हवा के रुख बदलने के आसार जताए हैं। विभाग का दावा है कि अब यहां हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी और लोगों को सर्दी का अनुभव होगा। वहीं दिल्ली से लेकर पटना व देश के अन्य हिस्सों के लिए भी मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं।

दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो आज केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं विभाग ने ये भी स्पष्ट किया है कि आने वाले कुछ दिनों तक दक्षिणी राज्यों में बारिश का ये क्रम जारी रहने वाला है। बता दें कि दक्षिण में हो रही बारिश को मॉनसून के लौटने की प्रक्रिया के तहत बताया जा रहा है।

पहाड़ों में रुख बदलेगी हवा

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में हवा के रुख बदलने के आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि बर्फीली हवाओं के रुख बदलने के साथ ही पहाड़ों में सर्दी का क्रम बढ़ेगा और लोग ठंड महसूस कर सकेंगे। बता दें कि पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसमें उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल जैसे राज्य शामिल हैं।

दिल्ली से लेकर पटना तक मौसम का हाल

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान के तहत राजधानी दिल्ली से लेकर पटना तक के मौसम का हाल बताया है। ताजा जानकारी के अनुसार दिल्ली में भी तापमान गिरने के आसार हैं। यहां अब सुबह-शाम लोगों को ज्यादा ठंड का अनुभव होगा। वहीं बिहार के साथ राजधानी पटना में भी तापमान गिरने के आसार हैं जिससे सर्दी बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान व अन्य राज्यों में भी तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

 Punjab News

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026

Jharkhand News

जुलाई 23, 2026