---Advertisement---

Weather Update: मॉनसून अपने अंतिम चरण में, देरी से हो रही विदाई; बिहार के साथ कुछ राज्यों में बारिश के आसार

Weather Update: मॉनसून का सत्र अब अपने समापन की ओर है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि अब देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर थमता नजर आएगा।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 26, 2023 5:14 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मॉनसून का सत्र अब अपने समापन की ओर है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि अब देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर थमता नजर आएगा। वहीं इसके साथ ही देश के कुछ हिस्से ऐसे भी हैं जहां हल्के बारिश का क्रम कुछ दिनों तक देखा जा सकता है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आज मैदानी इलाकों के राज्यों को बारिश से राहत मिलने वाली है। इस क्रम में यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है।

वहीं मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सो में बारिश के आसार जताए हैं। इन राज्यों में प्रमुख रुप से बिहार, ओडिशा, झारखंड, छत्तीशगढ़ और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्से शामिल हैं। वहीं इसके अलावा दक्षिण के कुछ राज्यों में भी बारिश का क्रम अभी कुछ दिनों तक देखने को मिल सकता है।

इन राज्यों में है बारिश के आसार

बता दें कि मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक देश के कुछ राज्यों में बारिश का दौर अभी देखने को मिल सकता है। इसमें बिहार, ओडिशा, झारखंड, छत्तीशगढ़, पश्चिमी यूपी, तेलंगाना, महाराष्ट्र और विदर्भ के क्षेत्र शामिल हैं। विभाग ने इन क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बारिश के आसार जताए हैं।

इन राज्यों में थमता नजर आ रहा बारिश का दौर

मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलाकों में बारिश के क्रम को लेकर सुखद खबर दी है। इसके तहत यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा और इन्य हिस्सों में बारिश थमने के आसार जताए हैं। इस दौरान मौसम विभाग का कहना है कि कमजोर पड़ते मॉनसून के कारण अब इन राज्यों में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है।

अपने अंतिम चरण में मॉनसून

मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून अब अपने अंतिम चरण में है। कहा जा रहा है कि जल्द ही शीत का सत्र शुरु होते देखा जा सकता है जिसके बाद से देश के लगभग सभी हिस्सों से बारिश का क्रम बंद होते देखा जाएगा। हालाकि अभी अपने अंतिम चरण में होने के कारण इसमें कमी दर्ज की गई है और कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही ये पूरी तरह से थमता नजर आएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026

H-1B Visa

जून 7, 2026

Mamata Banerjee

जून 7, 2026

LPG Price Hike

जून 7, 2026

Leave a Comment