---Advertisement---

Weather Update: पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों में 5 दिन बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: अगले कुछ दिनों तक देश भर में मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान जमकर बारिश होगी। जिससे तापमान में भी कमी आएगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 6, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: भारत में इन दिनों मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। हो भी क्यों न, मानसून ने दस्तक जो दे दी है। उत्तर से दक्षिण भारत तक मॉनसून की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। कुछ राज्यों में बारिश लोगों के लिए राहत बनकर आई है। जबकि, कुछ राज्यो में बारिश आफत बनकर बरस रही है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक बारिश मुसीबत बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

9 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मानसून लगभग पूरे देश में एक्टिव हो चुका है। जिसके चलते जगह-जगह बारिश हो रही है। बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून अपने कड़े तेवर दिखा रहा है, जिसके चलते देशभर में भारी बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई तक देश के कई राज्यों में मौसम खराब बना रहेगा। जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। तीन दिनों तक लगातार बारिश के बाद, बारिश की तीव्रता में कमी दर्ज की जाएगी। पश्चिम भारत की बात करें तो यहां भी ज्यादातर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसी के साथ गुजरात में 6 और 7 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जाएगी।

केरल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग की मानें तो पूर्व और निकटवर्ती पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। इसी के साथ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम और ओडिशा में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर में भी अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ मौसम विभाग ने केरल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 18, 2026

Punjab News

अप्रैल 18, 2026

Punjab News

अप्रैल 18, 2026

Heatwave Alert 19 April 2026

अप्रैल 18, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 18, 2026

कल का मौसम 19 April 2026

अप्रैल 18, 2026