---Advertisement---

क्या छोटी दिवाली पर भी दिल्ली-NCR में बरसेंगे बादल? प्रदूषण से राहत के साथ यहां बढ़ेगी सर्दी

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश व मौसम के ताजा स्थिति को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश का क्रम देखने को मिलेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 11, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश व मौसम के ताजा स्थिति को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। विभाग द्वारा दी गई ताजा जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश का क्रम देखने को मिलेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने बीते दिन दिल्ली के साथ एनसीआर में हुई बारिश को लेकर कहा है कि यहां आज भी हल्की बारिश का क्रम देखने को मिल सकता है। प्रदूषण को लेकर विभाग का कहना है कि बारिश के कारण ही राजधानी के साथ एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में प्रदूषण से राहत मिलेगी।

दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश को लेकर अपने अपडेट जारी किए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज फिर एक बार दक्षिणी राज्यों में बारिश का क्रम नजर आएगा। इसमें तमिलनाडु के साथ केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक व तेलंगाना जैसे राज्य हैं। बता दें कि तमिलनाडु व दक्षिण के अन्य राज्यों में बारिश के कारण भीषण तबाही मची है। इसके तहत चेन्नई, मदुरै व अन्य हिस्सों में स्कूल को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

दिल्ली -NCR में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के साथ यूपी के पश्चिमी इलाकों में सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं। वहीं विभाग का कहना है कि आज फिर एक बार दिल्ली के साथ एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस बारिश के साथ ही राजधानी के साथ एनसीआर इलाके में प्रदूषण से राहत मिल सकेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इसी बारिश के कारण ही यहां तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी जिससे सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

पहाड़ी राज्यों के साथ अन्य हिस्सों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि कश्मीर के साथ उत्तराखंड व हिमाचल में आज सुबह हल्की बर्फबारी देखने को मिलेगी। इसके अलावा विभाग की ओर से ये भी स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों में सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 24, 2026

Punjab News:

जुलाई 24, 2026

Punjab News

जुलाई 24, 2026

 Punjab News

जुलाई 24, 2026

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026