---Advertisement---

Weather Update: MP-दिल्ली के साथ देश के इन राज्यों में होगी बारिश, जानें पहाड़ी इलाकों को लेकर क्या है IMD की रिपोर्ट?

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज राजधानी दिल्ली के साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान व महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 1, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज राजधानी दिल्ली के साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान व महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बारिश के आसार हैं। वहीं देश के दक्षिणी राज्यों में भी आज बारिश दर्ज की जा सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यूपी के साथ बिहार, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल में सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि इन राज्यों में तापमान का क्रम गिरता नजर आएगा जिससे सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के कई मैदानी इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं। इसमें महाराष्ट्र के साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी यूपी व राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्से शामिल हैं। वहीं देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु व केरल में भी भारी बारिश के आसार हैं। बता दें कि दक्षिणी राज्यों में बारिश का ये क्रम पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। इससे राज्य के चेन्नई, मदुरै व अन्य हिस्से शामिल हैं। यहां जलजमाव व अन्य कारणों से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन राज्यों में बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान व महाराष्ट्र में हो रही बारिश का असर पड़ोसी राज्यों पर भी देखने को मिलेगा। इससे यूपी के साथ हरियाणा, बिहार, राजधानी दिल्ली, ओडिशा, झारखंड व छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। इसमें उत्तराखंड और कश्मीर जैसे राज्य हैं। वहीं हिमाचल के विभिन्न इलाकों में आज बर्फबारी के साथ हल्की बारिश देखने को भी मिल सकती है। विभाग का कहना है कि इससे पहाड़ी राज्यों में मौमस तेजी से बदलेगा और सर्दी भी बढ़ती नजर आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026