---Advertisement---

Weather Update: सर्दी से पहले बदला मौसम, इन हिस्सों में भारी बारिश के आसार; जानें दिल्ली-NCR सहित पूरे देश का हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज देश के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। इसमें तमिलनाडु के साथ केरल, आंध्र प्रदेश व कर्नाटक जैसे राज्य शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 14, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 14, 2023 10:01 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज देश के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। इसमें तमिलनाडु के साथ केरल, आंध्र प्रदेश व कर्नाटक जैसे राज्य शामिल हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर को लेकर रिपोर्ट में कहा है कि यहां अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ नजर आएगा और देर शाम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। वहीं बिहार, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड व कश्मीर को लेकर भी मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं।

दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं। इसके तहत आज तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश व कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। बता दें कि दक्षिण के इन राज्यों में बारिश का क्रम पिछले कई दिनों से लगातार जारी है जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली-NCR के साथ इन राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपमने पूर्वानुमान जारी किए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज दिल्ली के साथ एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम साफ नजर आएगा। वहीं देर शाम यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हो सकेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों में भी सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं।

पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। इसमें उत्तराखंड, कश्मीर व हिमाचल जैसे राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में आज सुबह हल्की बर्फबारी देखने को मिलेगी जिससे लोगों को सर्दी का एहसास होता नजर आएगा। मौसम विभाग ने ये भी स्पष्ट किया है कि बर्फबारी के साथ ही राज्य का तापमान प्रभावित होता नजर आएगा और पारा लुढ़कने के आसार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026