---Advertisement---

Weather Update: क्या दिवाली पर भी बरसेंगे मेघा? जानें दिल्ली-NCR के साथ देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज यानी दिवाली के दिन दिल्ली-NCR के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के साफ होने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 12, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज यानी दिवाली के दिन दिल्ली-NCR के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के साफ होने के आसार हैं। इसमें यूपी के साथ मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड व अन्य राज्य शामिल हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां बर्फबारी का क्रम देखने को मिलेगा। इसमें कश्मीर व उत्तराखंड जैसे राज्य शामिल हैं।

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम के साफ रहने के आसार जताए गए हैं। विभाग का कहना है कि दिल्ली के साथ एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम साफ नजर आएगा। हालाकि दिवाली को लेकर विभाग ने लोगों के लिए प्रदूषण से संबंधित चेतावनी भी जारी की है।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो आज यूपी के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, छ्त्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड व अन्य राज्यों में मौसम के साफ रहने के आसार हैं। इसके अलावा विभाग का कहना है कि आज यानी दिवाली के दिन सुबह व शाम के समय इन राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे इन राज्यों में सर्दी बढ़ने के आसार भी हैं।

पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज उत्तराखंड, कश्मीर व हिमाचल में बर्फबारी देखने को मिलेगी। इससे पहाड़ी राज्यों में मौसम के सुहाना होने के आसार भी हैं और साथ ही सर्दी बढ़ने की बात भी कही गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

 Punjab News

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026

Jharkhand News

जुलाई 23, 2026