---Advertisement---

Weather Update: देश के इन राज्यों में बारिश से बढ़ेगी सर्दी, जानें दिल्ली-NCR सहित अन्य हिस्सों में मौसम का ताजा हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार आज देश के दक्षिणी हिस्सों में फिर बारिश का क्रम नजर आएगा। इसमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई इलाके शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 7, 2023 6:00 पूर्वाह्न

WEATHER UPDATE
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार आज देश के दक्षिणी हिस्सों में फिर बारिश का क्रम नजर आएगा। इसमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के इस क्रम के साथ दक्षिणी राज्यों में सर्दी भी बढ़ेगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर को लेकर कहा है कि यहां आज भी आसमान में प्रदूषण के कारण धुंध की चादर नजर आएगी। यूपी के साथ मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां अब तापमान लगातार गिरता नजर आएगा जिससे लोगों को सर्दी का एहसास होगा।

दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं। विभाग की माने तो आज फिर तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश का क्रम नजर आएगा। बता दें कि दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। वहीं इसके कारण राज्यों में तबाही भी मची है और स्कूल के साथ कुछ अन्य निजी संस्थानों को बंद किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की मार

मौसम विभाग की माने तो दिल्ली के साथ एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदूषण की मार रहेगी। बता दें कि राजधानी में प्रदूषण के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर स्तर को भी पार कर गया है। इससे लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को अभी प्रदूषण से बचने की जरुरत है।

यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने देश के सबसे बड़े राज्य यूपी को लेकर कहा है कि यहां अब बीतते दिन के साथ तापमान गिरता नजर आएगा। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम हल्की सर्दी का एहसास भी हो सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात व तेलंगाना में भी सर्दी के बढ़ने के आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि जल्द ही पहाड़ों में बारिश के आसार हैं जिससे ये सभी राज्य बर्फीली हवाओं की चपेट में आएंगे और सर्दी बढ़ेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UP News

अप्रैल 6, 2026

Punjab News

अप्रैल 6, 2026

Punjab News

अप्रैल 6, 2026

Punjab News

अप्रैल 6, 2026

Punjab News

अप्रैल 6, 2026

PM Kisan Samman Nidhi

अप्रैल 6, 2026