---Advertisement---

Weather Update: फिर टूटेगा बारिश का कहर, जानें दिल्ली से लेकर पूरे देश के मौसम का हाल

Weather Update: मौसम विबाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। जिससे जानकारी मिली है कि, कई राज्यों में बारिश होने वाली है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 24, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Delhi Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश को लेकर एक बार फिर अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। विभाग की मानें तो देश के मैदानी इलाकों में बारिश का क्रम अगले दिनों तक जारी रहने वाला है। इसमें प्रमुख रूप से यूपी, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्य शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त मौसम विभाग ने बिहार के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो आज इस राज्य के व8विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

इन राज्यों में जमकर होगी बारिश

मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलाकों में बारिश के क्रम को जारी रहने की बात कही है। इसके तहत उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, गुजरात में बारिश देखने को मिलेगी। बता दें कि इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का क्रम पिछले कई दिनों से जारी है। ऐसे में यहां फसलों के नुकसान होने के साथ ही आम जनजीवन पर भी इसका असर पड़ रहा है।

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें तो देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश का क्रम एक बार फिर शुरू होने वाला है। इसके तहत हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर के कुछ हिस्सों में आज बारिश दर्ज की जा सकती है।

उत्तरपूर्वी राज्यों में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग की मानें तो बारिश का ये क्रम देश के उत्तर पूर्वी राज्यों में भी देखने को मिलेगा। इसके तहत असम, बंगाल, मेघालय, अरुणांचल प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड में बारिश देखी जा सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026