---Advertisement---

Weather Update: UP-उत्तराखंड से लेकर राजस्थान-गुजरात तक नहीं थमेगा बारिश का दौर, देश के इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Weather Update: देश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ देश के अलग-अलग हिस्सों में आ रही है जिसके कारण नमी भरा क्षेत्र विकसीत हो रहा है और परिणाम स्वरुप बारिश देखने को मिल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 18, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ देश के अलग-अलग हिस्सों में आ रही है जिसके कारण नमी भरा क्षेत्र विकसीत हो रहा है और परिणाम स्वरुप बारिश देखने को मिल रही है। इस क्रम में मौसम विभाग ने आज फिर एक बार अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। मौसम विभाग ने अपने इस पूर्वानुमान में आज से 18 सितंबर तक के लिए राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्र में बारिश (Weather) को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं इसके अतिरिक्त मौसम विभाग का कहना है कि यूपी और उत्तारखंड में आज बारिश का दौर जारी रहेगा।

राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने अपने रिपोर्ट में कहा है कि यहां आज और कल हल्की बारिश (Weather) का क्रम देखा जा सकता है जबकि 19 सितंबर के बाद से राजधानी में मौसम के साफ होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

देश के इन हिस्सों में जारी है अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के पश्चिमी राज्य राजस्थान के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ जैसे इलाकों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो यहां आगामी दो दिनों तक भारी बारिश का क्रम जारी रहेगा। बता दें कि राजस्थान में हो रही भारी बारिश के कारण राज्य के किसानों को बहुत नुकसान पहुंचा है। इस बारिश के कारण ही खरीफ के फसल मक्का और मूंग पूरी तरह से तबाह हो गए हैं।

यूपी समेत इन राज्यों में जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग ने देश के सबसे बड़े सूबे यूपी को लेकर कहा है कि यहां के पूर्वी से पश्चिमी इलाकों में आज बारिश का क्रम देखा जा सकता है। वहीं बिहार को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां आज मौसम साफ नजर आ सकता है। हालाकि राज्य के कुछ हिस्सों में अपवाद स्वरुप हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, ओडिशा और झारखंड में भी बारिश के आसार जताए हैं।

उत्तर पूर्वी के साथ दक्षिणी राज्यों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने देश के उत्तर पूर्वी राज्यों को लेकर कहा है कि यहां आज और कल बारिश का क्रम देखा जा सकता है। इसमें अरुणांचल प्रदेश, असम, नागालैंड और मेघालय जैसे राज्य शामिल हैं। वहीं देश के दक्षिणी राज्य कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग हिस्सों में भी आज बारिश देखने को मिल सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026