---Advertisement---

पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मौसम, देश के इन हिस्सों में बारिश के आसार; जानें दिल्ली से पटना तक वेदर की ताजा रिपोर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 15, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। इसमें तमिलनाडु और केरल जैसे राज्य हैं। इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी मौसम के बदलने के आसार हैं और यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं विभाग ने राजधानी दिल्ली को लेकर कहा है कि यहां आज मौसम साफ नजर आएगा। हालाकि सुबह हल्के कोहरे का क्रम देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी पटना व अन्य शहरों के लिए भी अपने पूर्वामनुमान जारी किए हैं और दावा किया है कि इन राज्यों में अब सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आएगा।

पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के तहत पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। विभाग का कहना है कि कश्मीर, हिमाचल के साथ उत्तराखंड में आज बर्फबारी होगी। हालाकि अब बर्फबारी का क्रम पहले से ज्यादा नजर आएगा जिसका प्रभाव पहाड़ी राज्यों के साथ मैदानी राज्यों पर भी पड़ेगा और तापमान गिरता नजर आएगा।

इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश के आसार जताए हैं। इसके तहत आज फिर तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश देखी जा सकती है। बता दें कि देश के इन दक्षिणी राज्यों में बारिश का क्रम पिछले एक सप्ताह से जारी है। दक्षिणी राज्यों में इस भारी बारिश के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और स्कूल से लेकर अन्य कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बंद होने की खबर है।

यूपी के साथ इन राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज यूपी के विभिन्न हिस्सों में मौसम के साफ होने के आसार जताए हैं। वहीं ये भी कहा गया है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सुबह हल्की ठंड महसूस हो सकती है। वहीं बिहार की राजधानी पटना को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि पटना के साथ बिहार के अलग-अलग भाग में अब तापमान गिरता नजर आएगा और लोगों को सर्दी का एहसास होगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026