---Advertisement---

पहाड़ों में बर्फबारी तो इन राज्यों में भारी बारिश का कहर, जानें UP-MP समेत अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Update: मौसम विभाग ने आज फिर देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज देश के दक्षिणी व कुछ समुद्र तटीय राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 24, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने आज फिर देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज देश के दक्षिणी व कुछ समुद्र तटीय राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसमें तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र व गोवा जैसे राज्य हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज फिर एक बार इन राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिलेगी। इसमें उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल जैसे राज्य हैं। मौसम विभाग ने इसके साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान व मध्य प्रदेश जैसे प्रदेशों के लिए भी अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी व समुद्र तटीय कुछ राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं। विभाग के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज दक्षिण के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक व आंध्र प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं समुद्र तटीय राज्यों में महाराष्ट्र व गोवा में बारिश के आसार जताए गए हैं। बता दें कि देश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के कारण आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और साथ ही लोगों को जलजमाव जैसी समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। दक्षिण में हो रही बारिश को शीतकालीन मॉनसून की शुरुआत माना जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसी के कारण राज्यों को भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है।

पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने आज देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज उत्तराखंड, कश्मीर व हिमाचल में बर्फबारी देखने को मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि इस बर्फबारी के कारण राज्य में तापमान गिरता नजर आएगा और मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

यूपी-MP समेत अन्य हिस्सों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं। बता दें कि पुर्वांचल के साथ पश्चिमी के अलग-अलग शहरों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग का दावा है कि यहां बीतते दिन के साथ सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आएगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा व राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में भी सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026