---Advertisement---

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का कहर, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान; जानें देश के अन्य हिस्सों में मौसम का हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का कहर देखने को मिलेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 21, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 21, 2023 9:59 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का कहर देखने को मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि पिछले दिनों की तुलना में बर्फबारी की मात्रा आज बढ़ती नजर आएगी। वहीं दिल्ली के साथ एनसीआर के इलाकों को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यहां तापमान गिरता नजर आएगा जिससे लोगों को सर्दी महसूस होगी। मौसम विभाग ने इसके साथ ही यूपी-बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों के लिए भी पूर्वानुमान जारी किए हैं।

पहाड़ों में बर्फबारी का दौर

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। विभाग ने अपनी रिपोर्ट जारी कर कहा है कि आज उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी का कहर देखने को मिलेगा। कयास लगाए जा रहा हैं कि बर्फबारी की मात्रा पिछले दिनों की तुलना में ज्यादा रहेगी और लोगों को सर्दी महसूस होगी। बता दें कि बढ़ती बर्फबारी के साथ ही यहां तापमान गिरने के आसार भी हैं जिसका असर राज्यों के मैदानी इलाकों के साथ पड़ोसी राज्यों पर भी होगा और सर्दी बढ़ती नजर आएगी।

दिल्ली-NCR के साथ देश के इन हिस्सों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ एनसीआर के क्षेत्र में तापमान गिरने के आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि पहाड़ों में बढ़ती बर्फबारी का असर दिल्ली के साथ एनसीआर के इलाकों पर भी पड़ेगा और यहां सर्दी बढ़ती नजर आएगी। वहीं विभाग ने यूपी के साथ बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में भी सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों में एक बार फिर बारिश के आसार जताए हैं। विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के तहत आज आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से लेकर तमिलनाडु व केरल में बारिश देखी जा सकती है। बता दें कि देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश का ये दौर पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन तटीय राज्यों में जल्द बारिश पर विराम लगेगा और सर्दी का प्रकोप देखने को मिल सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026