---Advertisement---

Weather Update: उत्तराखंड-UP में बदल रहा मौसम का मिजाज, ठंडी हो रही रातें; देश के अन्य राज्यों के लिए ये है IMD की रिपोर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के बदलते मिजाज को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। इसको तहत उत्तराखंड और यूपी के कुछ हिस्सों में राते ठंडी होने की बात की गई है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 10, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के बदलते मिजाज को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है। इसको तहत उत्तराखंड और यूपी के कुछ हिस्सों में राते ठंडी होने की बात की गई है। इसका आशय समझे तो उत्तराखंड और यूपी में सुबह-शाम में तापमान गिरता नजर आ रहा है। वहीं देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हिमाचल और दिल्ली जैसे राज्य हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक कुछ ऐसे शहर है जहां आज हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसमें दक्षिण से कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के अहम हिस्से हैं।

ठंड हो रही रातें

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के साथ यूपी के कुछ हिस्सों में राते ठंडी हो रही हैं। इसके तहत रात्रि समय में इन शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही ये शहर शीत सत्र की ओर प्रवेश करेंगे और यहां पूर्ण रुप से सर्दी की दस्तक होगी। हालाकि अभी इन राज्यों में दिन के समय में हल्की गर्मी का दौर जारी रहेगा।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग द्वारा जारी किए रिपोर्ट के मुताबिक देश के दक्षिणी राज्यों में आज बारिश को दौर नजर आ सकता है। इसमें कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग की माने तो आज इन राज्यों में हल्की बारिश का क्रम जारी रहेगा। जल्द ही यहां से बारिश का दौर थमता नजर आएगा और सर्दी की शुरुआत देखने को मिलेगी।

थम रहा बारिश का दौर

देश के ज्यादातर हिस्सों से बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। इसमें यूपी, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और बिहार जैसे राज्य हैं। इन राज्यों में अब सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। कहा जा रहा है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह तक मैदानी इलकों के इन शहरों में सर्दी दस्तक देती नजर आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026

H-1B Visa

जून 7, 2026

Mamata Banerjee

जून 7, 2026

LPG Price Hike

जून 7, 2026

Leave a Comment