---Advertisement---

Weather Update: दशहरा से पहले मौसम ने ली करवट, UP-दिल्ली सहित इन राज्यों में बढ़ेगी सर्दी

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 23, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 23, 2023 10:04 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। मौसम विभाग की माने तो अब राजधानी दिल्ली के साथ यूपी के पश्चिमी हिस्सों, बिहार, मध्य प्रदेश व गुजरात के विभिन्न हिस्सों में सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आएगा। वहीं इसके आलावा मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा व विदर्भ के इलाको में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग की माने तो आज देश के कुछ हिस्सों में बारिश के भी आसार हैं। इसमें दक्षिण से तमिलनाडु, केरल व उत्तर पूर्वी से नागालैंड व मिजोरम जैसे राज्य शामिल हैं।

पहाड़ो में बर्फबारी का दौर

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। इसके तहत उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल में आज हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बर्फबारी के इस दौर से इन पहाड़ो में मौसम सुहाना नजर आएगा। बता दें कि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के इस दौर में सैलानियों का जत्था घूमने पहुंचता है। कहा जा रहा है कि एक बार फिर शुरु हुई इस बर्फबारी के साथ ही राज्य का पर्यटन रफ्तार पकड़ेगा और लोगों का आम जन-जीवन सामान्य हो सकेगा।

यूपी-दिल्ली के साथ इन राज्यों में बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने के पूर्वानुमान जारी किए हैं। इसके तहत यूपी-दिल्ली में तापमान गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर इन राज्यों पर भी पड़ेगा और यहां अब लोगों को सर्दी का अनुभव होगा। वहीं इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान व कुछ अन्य हिस्सों में सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं।

महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना व आंध्र प्रदेश को लेकर खबर है कि यहां आज मौसम साफ नजर आएगा। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि बीतते दिन के साथ यहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और मौसम ठंडा होगा।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं। इसमें तमिलनाडु व केरल जैसे राज्य शामिल हैं। वहीं देश के उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम व नागालैंड में भी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में आज बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026