---Advertisement---

Weather Update: दिल्ली-NCR में सर्दी तो देश के इन हिस्सों में बारिश, जानें महापर्व छठ की सुबह कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश दर्ज की जा सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 20, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश दर्ज की जा सकती है। इसमें केरल और तमिलनाडु के विभिन्न हिस्से शामिल हैं। वहीं मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलाकों यूपी-बिहार को लेकर कहा है कि यहां अब सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आएगा और आज यानी छठ महापर्व की सुबह लोगों को सर्दी का ऐहसास होगा। दिल्ली के साथ एनसीआर के हिस्सों की बात करें तो यहां तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़ेगी और लोगों को सर्दी का एहसास होगा।

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली के साथ एनसीआर में तापमान गिरने के आसार जताए हैं। इसके परिणाम स्वरुप यहां सर्दी बढ़ती नजर आएगी। बता दें कि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी है। इसमें प्रमुख रुप से दिल्ली व यूपी के पश्चिमी इलाके शामिल हैं।

महापर्व छठ की सुबह बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी महापर्व छठ की सुबह सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आएगा और देश के मैदानी इलाको में लोग सर्दी महसूस कर सकेंगे। इसमें यूपी के साथ बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य शामिल हैं। यहां आज सुबह सर्दी बढ़ने के आसार जताए गए हैं।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आज फिर एक बार देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज केरल और तमिलनाडु में बारिश दर्ज की सकती है। बता दें कि देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश का दौर लगातार जारी है और लोगों को इसके कारण भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

पहाड़ों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि आज उत्तराखंड के साथ हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी देखने को मिलेगी जिससे सर्दी का असर बढ़ेगा। बता दें कि हिमाचल में शिमला से लेकर कसौल व अन्य इलाकों में भीषण बर्फबारी देखी जा रही है। वहीं उत्तराखंड के केदारनाथ धाम से लेकर बदरीनाथ धाम तक भारी बर्फबारी देखी जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण तापमान लगातार गिरेगा जिससे मौसम में सर्दी नजर आएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026