---Advertisement---

Weather Update: UP-दिल्ली के साथ इन राज्यों में सर्दी ने दी दस्तक, नजर आएगा हल्का कोहरा; जानें मौसम का ताजा हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर खत्म होता नजर आ रहा है। वहीं इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 20, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम को लेकर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर खत्म होता नजर आ रहा है। वहीं इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। इसमें उत्तराखंड,कश्मीर और हिमाचल जैसे राज्य हैं। दिल्ली के साथ मध्य प्रदेश, यूपी, राजस्थान व बिहार के कुछ हिस्सों में सुबह कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अब सर्दी दस्तक देगी और लोगों को ठंडी का ऐहसास होता नजर आएगा।

इन राज्यों में नजर आएगी कोहरे की चादर

मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में कोहरा गिरने के कयास लगाए हैं। इसमें राजधानी दिल्ली के साथ यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार, झारंखंड व देश के कुछ अन्य राज्य शामिल हैं। इन राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में आज हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। वहीं दिन को लेकर खबर है कि यहां दिन में मौसम साफ नजर आएगा और हल्की धूप देखने को मिलेगी।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में बारिश के आसार जताए हैं। इसके तहत आज लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं देश के दक्षिणी हिस्सों तमिलनाडु, केरल व आंध्र प्रदेश में भी बारिश के कयास लगाए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज इन राज्यों में हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकेगा।

पहाड़ो में बर्फबारी का दौर

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। इसके तहत उत्तराखंड, हिमाचल व कश्मीर जैसे राज्यों में हल्की बर्फबारी होती नजर आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में हो रही बर्फबारी से सूबे में सर्दी बढ़ेगी और लोगों को ठंडी महसूस हो सकेगी। बता दें कि पहाड़ी राज्यों में पिछले कई दिनों से हल्की बर्फबारी देखने को मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 29, 2026

Leave a Comment