---Advertisement---

देश के इन राज्यों में बारिश के साथ रफ्तार पकड़ेगी सर्दी, यहां जानें UP-MP और दिल्ली में क्या है वेदर की ताजा रिपोर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के ताजा हालत को देखते हुए अपने पूर्वानुमान एक बार फिर जारी कर दिए हैं। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज देश के दक्षिणी राज्यों में भीषण बारिश के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 4, 2023 6:00 पूर्वाह्न

weather update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के ताजा हालत को देखते हुए अपने पूर्वानुमान एक बार फिर जारी कर दिए हैं। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज देश के दक्षिणी राज्यों में भीषण बारिश के आसार हैं। दावा किया जा रहा है कि बारिश के साथ ही दक्षिणी राज्यों में सर्दी रफ्तार पकड़ेगी। इसमें तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल हैं। वहीं मौसम विभाग ने यूपी के साथ दिल्ली व मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लिए अपने रिपोर्ट में कहा है कि यहां बीतते दिन के साथ सर्दी का क्रम बढ़ता नजर आएगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं। इसमें तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में बारिश के साथ ही सर्दी भी रफ्तार पकड़ती नजर आ सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कर्नाटक और तेलंगाना में भी बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज दक्षिण के इन राज्यों में बारिश का क्रम देखने को मिलेगा जिससे सर्दी बढ़ने के आसार लगाए जा रहे हैं। बता दें कि दक्षिणी राज्यों में बारिश का ये क्रम लगातार कई दिनों से जारी है।

पहाड़ों में बर्फबारी का दौर

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि कश्मीर के साथ उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्यों में सुबह बर्फबारी देखने को मिलेगी जिससे मौसम और खुशनुमा नजर आएगा। पहाड़ो में बर्फबारी के साथ ही सैलानियों का जत्था इन राज्यों में प्रवेश करता नजर आता है। कहा जाता है कि सैलानियों के आने से यहां के स्थानिय लोगों को रोजगार मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।

यूपी-एमपी समेत अन्य राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने देश के मैदानी इलाको में सर्दी बढ़ने के आसार जताए हैं। इसके तहत राजधानी दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा व झारखंड में तापमान गिरता नजर आएगा। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में दिन में मौसम साफ रहेगा जबकि शाम होने के साथ ही धुंध देखने को मिलेगा जिससे लोगों को सर्दी का अनुभव हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026