---Advertisement---

Weather Update: पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरे के साथ अब सर्द होने लगा मौसम, UP-MP समेत अन्‍य राज्यों के लिए ये है IMD की रिपोर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के बदलते मिजाज को लेकर एक बार फिर अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इसके तहत देश के पहाड़ी राज्यों में आज फिर हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 14, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के बदलते मिजाज को लेकर एक बार फिर अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इसके तहत देश के पहाड़ी राज्यों में आज फिर हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में अब सर्दी ने दस्तक दे दिया है। इसके तहत यहां बीतते दिन के साथ ही सर्दी बढ़ती नजर आएगी। वहीं इसके अलावा मैदानी इलाकों को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि यहां बारिश का क्रम अब पूरी तरह से थम चुका है। अपवाद स्वरुप कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती हैं। इसमें यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार और झारखंड जैसे राज्य हैं।

पहाड़ो में सर्दी का ऐहसास

देश के पहाड़ी राज्यों में मौसम का क्रम लगातार बदलता नजर आ रहा है। इसके तहत अब यहां लोगों को हल्की सर्दी भी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में अब बीतते दिन के साथ तापमान में गिरावट देखी जा सकेगी। इसके परिणाम स्वरुप यहां मौसम ठंडा होता नजर आएगा। इसमें उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर जैसे राज्य हैं। हालाकि मौसम विभाग ने आज के लिए कश्मीर के कुछ हिस्से में हल्की बारिश के आसार भी जताए हैं।

यूपी-बिहार के लिए ये है मौसम विभाग की रिपोर्ट

मौसम विभाग ने यूपी-बिहार के साथ अन्य मैदानी राज्यों के लिए भी अपनी रिपोर्ट जारी किए हैं। इसके तहत आज यूपी के साथ बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों में मौसम के साफ होने के आसार हैं। वहीं इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में अब रात के समय में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इन मैदानी राज्यों में भी लोगों को सर्दी का ऐहसास होता नजर आएगा।

दक्षिणी राज्यों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग की माने तो आज देश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके तहत केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही इन राज्यों से बारिश का क्रम थमता नजर आएगा और यहां भी सर्दी दस्तक देगी। बता दें कि तमिलनाडु के साथ केरल व कुछ अन्य दक्षिणी राज्यों में बारिश का क्रम पिछले कई दिनों से लगातार जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

Leave a Comment