---Advertisement---

Weather Updates: अल नीनो को लेकर मौसम विभाग ने जताई ये संभावना, इन राज्यों में बारिश के आसार

आईएमडी ने देश में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही विभाग ने यह भी कहा है कि मानसून के दौरान अल नीनो की स्थिति बन सकती है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 12, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Updates
Follow Us
---Advertisement---

Weather Updates: देश के कई राज्यों में मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है तो वहीं कुछ राज्यों में पारा हाई हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर बना हुआ है। केरल से विदर्भ तक एक निम्न दबाव की रेखा आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा से होकर गुजर रही है। विभाग का कहना है कि मौसम पर इसका असर पड़ेगा।

सामान्य बारिश की संभावना

आईएमडी (India Meteorological Department) ने देश में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही विभाग ने यह भी कहा है कि मानसून के दौरान अल नीनो की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान कृषि क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम रविचंद्रन ने बताया कि भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य बारिश होने की संभावना है।

इस साल सामान्य मानसून की उम्मीद

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Weather Updates) की मानें तो मानसून के दौरान अल नीनो की स्थितियां विकसित होती हैं। इसका असर मानसून के दूसरे चरण में महसूस होता है। विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान भारत में सामान्य बारिश होने की संभावना है। इस दौरान प्रायद्विपीय क्षेत्र, पूर्वी क्षेत्र, पूर्वोत्तर क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश की संभावना है। भार मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान महानिदेशक ने कहा कि इस साल सामान्य मानसून की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Dahi Bhalla Famous Shop: आएं हैं दिल्ली तो यहां के ‘दही भल्ले’ और ‘आलू की टिक्की’ खाना तो बनता है साहब!

दिल्ली के तापमान में होगी बढ़ोतरी

दिल्ली के मौसम की बात करें तो राजधानी में अभी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले सप्ताह में राजधानी के कई इलाकों का पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। इस साल सोमवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने संभावना जताई है कि जून महीने तक सामान्य से अधिक तापमान रह सकता है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। विभाग की मानें तो अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। साथ ही पश्चिमी राजस्थान के भी कई जिलों में मेघगर्जन की संभावना जताई गई है। केरल में 12 जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने जम्मू-कश्मीर के एक-दो स्थानों पर बारिश की आशंका व्यक्त की है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026