---Advertisement---

West Bengal News: पुरुलिया में UP के संतों की पिटाई पर फूटा BJP का गुस्सा, TMC कार्यकर्ताओं पर लगाए कई गंभीर आरोप

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सत्ता के दौरान हिंसा व अन्य तरह की गतिविधियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार सत्तारुढ़ दल पर हमलावर नजर आती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 13, 2024 10:48 पूर्वाह्न

West Bengal News
Follow Us
---Advertisement---

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सत्ता के दौरान हिंसा व अन्य तरह की गतिविधियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार सत्तारुढ़ दल पर हमलावर नजर आती है। खबर है कि बंगाल के पुरुलिया में UP के 3 संतों की जमकर पिटाई कर दी गई। दरअसल यूपी के रहने वाले तीनों संत मकर संक्रांति स्नान पर्व के लिए गंगासागर जा रहे थे। इसी दौरान उग्र होती भीड़ ने उन्हें बच्चा चोर समझ कर पीट दिया। BJP ने इस पूरे प्रकरण को लेकर सत्तारुढ़ दल TMC के कार्यकर्ताओं पर जमकर निशाना साधा है। बंगाल (West Bengal) भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस संबंध में पोस्ट जारी कर सूबे की कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़े किए गए हैं। बीजेपी की ओर से पूछा गया है कि क्या हिंदू साधु ममता सरकार की मान्यता के योग्य नहीं हैं? वहीं भाजपा नेता अमित मालविया ने भी इस संबंध में TMC कार्यकर्ताओं पर करारा प्रहार किया है।

Bengal के पुरुलिया में संतों की पिटाई

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पुरुलिया में UP के 3 संतों की पिटाई कर दी गई। खबर है कि तीनों संत उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले थे। संतों का ये समूह कर संक्राति स्नान के लिए गंगासागर की ओर रवाना हो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उग्र होती भीड़ ने संतों को बच्चा चोर समझ कर उनकी पिटाई कर दी। इस पूरे प्रकरण को लेकर पुरुलिया के साथ आसपास के जिलों में तनाव होने की खबर है।

संतों की पिटाई पर फूटा BJP का गुस्सा

बंगाल के पुरुलिया जिले में हुई संतों की पिटाई के बाद BJP ने इस पूरे प्रकरण में जमकर निशाना साधा है। बंगाल भाजपा (BJP4Bengal) के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस संबंध में पोस्ट जारी कर सूबे की सत्तारुढ़ दल TMC व कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़े किए गए हैं। BJP की ओर से कहा गया है कि “ममता बनर्जी की इस प्रकरण में चुप्पी तोड़नी चाहिए! क्या ये हिंदू साधु आपकी मान्यता के योग्य नहीं हैं? इस अत्याचार पर जवाबदेही की मांग की जाती है।”

भाजपा (BJP) आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने भी इस पूरे प्रकरण में TMC कार्यकर्ताओं पर जमकर निशाना साधा है। उनकी ओर से लिखा गया है कि “पालघर की तरह ही मकर संक्रांति के लिए गंगासागर जा रहे साधुओं को सत्तारूढ़ टीएमसी से जुड़े अपराधियों ने निर्वस्त्र कर पीटा है।” TMC के शासन में हिंदू संतों को निशाना बनाया जा रहा है। अमित मालवीय ने बंगाल की सत्तारुढ़ दल पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा है कि क्या बंगाल में हिंदू होना अपराध है?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026