---Advertisement---

Wrestlers Protest: पहलवानों के साथ हुई झड़प के बाद CM केजरीवाल बोले- ‘घमंड में पूरी भाजपा का दिमाग खराब हो चुका है’

Wrestlers Protest: दिल्ली में जंतर-मंतर के पास पहलवानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में बुधवार को दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच झड़प हो गई। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और पुलिस पर जमकर निशाना साधा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 4, 2023 10:03 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

Wrestlers Protest
Follow Us
---Advertisement---

Wrestlers Protest: राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर के पास हाईवोल्टेड स्तर का धरना जारी है। भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों द्वारा कड़ा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में इस विरोध-प्रदर्शन के बीच बीती रात यानि कि बुधवार को पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच कथित तौर से मामला बढ़ गया।

झड़प के बाद तेज हुई राजनीति

दरअसल, पुलिस और पहलवानों के मध्य गंभीर झड़प हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। वहीं, बताया जा रहा है कि पहलवानों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद सियासत का पारा अपने चरम पर पहुंच गया। इस पूरे मसले पर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लिया है।

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Policy Case: AAP सांसद संजय सिंह बोले- ‘ईडी ने खत लिखकर मांगी है माफी’, CM बोले- पीएम को यह शोभा नहीं देता

केजरीवाल ने साधा तीखा निशाना

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘देश के चैम्पियन खिलाड़ियों के साथ इतना ग़लत बर्ताव..? ये बेहद दुखद और शर्मनाक है। घमंड में पूरी भाजपा का दिमाग़ ख़राब हो चुका है। ये लोग सिर्फ़ गुंडागर्दी से सारा सिस्टम हाँकना चाहते हैं। पूरे सिस्टम का मज़ाक़ बनाकर रख दिया है इन्होंने। देश के सभी लोगों से मेरी अपील- अब बस… अब और नहीं…भाजपा की गुंडागर्दी बर्दाश्त मत करो, भाजपा को उखाड़ने के साथ अब इन्हें भगाने का वक्त भी आ गया है।‘

सोशल मीडिया पर आए ऐसे कमेंट्स

सीएम केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स आएं। एक यूजर ने कहा कि आपकी दिल्ली में हो रहा है, कुछ करिए मुख्यमंत्री जी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि शीशमहल में ले जाओ क्यों जंतर-मंतर पर बैठा रखा है।

बुधवार रात को हुआ जोरदार हंगामा

आपको बता दें कि बुधवार रात को हंगामा हुआ। इस पर पहलवानों की तरफ से कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने हमारे साथ मारपीट की शुरुआत की। पहलवान विनेश फोगाट ने दावा कि पुलिस के एक जवान ने शराब के नशे में उनके भाई के साथ धक्कामुक्की की। साथ ही उनकी बहन संगीता फोगाट को धक्का दिया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो में पहलवान साक्षी मलिक रोती हुई नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki Baleno vs Fronx: हैचबैक और एसयूवी में से किसमें मिलेगी ज्यादा माइलेज, मिनटों में जानें बड़ा फर्क

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

Leave a Comment