---Advertisement---

Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद महिला पहलवानों ने कहा-‘FIR से हमें क्या मिलेगा? अभी तो लड़ाई शुरू हुई है’

जंतर मंतर पर धरने पर बैठे महिला पहलवानों की शिकायत के बाद ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। उनके खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दो एफ आई आर दर्ज की है जिसमें 1 में पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज है। वहीं दूसरी एफआईआर में छेड़खानी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 29, 2023 9:53 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। जंतर मंतर पर धरने पर बैठे महिला पहलवानों की शिकायत के बाद ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। बता दें कि, उनके खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दो एफ आई आर दर्ज की है जिसमें 1 में पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज है। वहीं दूसरी एफआईआर में छेड़खानी के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्रजभूषण शरण सिंह खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद महिला पहलवानों ने इसे जीत की ओर पहला कदम करार दिया है।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज

जनवरी से महिला पहलवान ब्रज भूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही थी इसके लिए उन्होंने जंतर-मंतर पर दूसरी बार धरना प्रदर्शन भी किया था। ऐसे में मामला गर्म होता गया जिसके बाद वो सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। मामले के सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है दिल्ली पुलिस थाने में सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की। इस कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि, किशोरी के द्वारा दी गई शिकायत पर पोस्को एक्ट और छेड़छाड़ में मामला दर्ज किया गया है जबकि दूसरी एफआईआर में छेड़खानी की धारा में इस दर्ज है।

Also Read: सेट पर खूब नखरें दिखाती हैं TV की ये बड़ी घमंडी एक्ट्रेसेस

एफआईआर से हमे क्या मिलेगा ?

इसी कड़ी में पहलवान सत्यव्रत कादियान ने एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, यह अच्छा है की एफ आई आर दर्ज हुई लेकिन एफआईआर से हम में क्या मिलेगा ? क्या एफआईआर से हमें न्याय मिलेगा ? उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस को पहले दिन ही एफआईआर दर्ज करनी चाहिए थी। कागजों पर हमारी लड़ाई अभी शुरू हुई है देखते हैं कि हमारी लीगल टीम कुछ क्या कहते हैं हम मांग करते हैं कि, कुश्ती को राजनीति से दूर रखा जाए और हमारी महिला पहलवानों का भविष्य सुरक्षित होना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट के दबाव के चलते एफआईआर दर्ज

इसी के साथ पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि, दिल्ली पुलिस ने एफआईआर सुप्रीम कोर्ट के दबाव के चलते हुआ है। ऐसा ना होता तो पहले ही एफ आई आर दर्ज हो गई होती। हमें सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस पानी अंदर नहीं आने दे रही है हमने कुछ गद्दे और सामान मंगवाए थे लेकिन पुलिस ने धरना स्थल पर नहीं लाने दिया और बाहर से ही लौटा दिया। उन्होंने बताया कि, जब इस बारे में उन्होंने एसीपी से बात की तो कहा गया कि, धरना करना है तो सड़क पर सो जाओ।

Also Read: Upcoming maruti Car: पहली बार महंगी कार से गर्दा उड़ाने आ रही मारूति, दुश्मनों की ऐसे करेगी हवा टाइट

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026