---Advertisement---

Youtube Channel Banned: PIB का 12 यू-ट्यूब चैनलों पर बड़ा एक्शन, सरकारी योजना से जुड़ी 134 फर्जी वीडियो का किया भंड़ाफोड

Youtube Channel Banned: पीआईबी ने एक्स पर यह दावा किया है कि उन्होंने 12 यू्ट्यूब चैनलों के 134 फर्जी वीडियो का फंडाफोड किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 14, 2024 2:41 अपराह्न

Youtube Channel Banned
Follow Us
---Advertisement---

Youtube Channel Banned: प्रेस सूचना ब्यूरो की तथ्य जांच इकाई सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले पीआईबी ने गुरुवार को यह दावा किया है कि उन्होंने 12 यू्ट्यूब चैनलों के 134 फर्जी वीडियो का फंडाफोड किया है। बता दें कि पीआईबी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह जानकारी दी है।

पीआईबी ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

आपको बता दें कि एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पीआईबी ने लिखा कि onlinejobRk नाम के एक YouTube चैनल के थंबनेल में दावा किया गया है कि नए नियमों के अनुसार, जन धन खाताधारक, जिनके पास 6 महीने से खाता है, उन्हें सीधे उनके बैंक खातों में 10000 रूपये मिलेंगे। पीआईबी ने इस खबर को फर्जी बताया है।

उन्होंने आगे कहा कि 13.6M से अधिक ग्राहकों और 1.4K वीडियो के साथ onlinejobRk नाम का YouTube भारत सरकार से संबंधित फर्जी खबरें पोस्ट कर रहा है।

सरकारी योजनाओं से संबंधित फर्जी खबरें

पीआईबी ने दूसरा स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि KLOnlineStudy नामक यू-ट्यूब चैनल के थंबनेल में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी पीएम विश्वामित्र योजना 2024/ मुफ्त सिलाई मशीन योजना के तहत सभी आधार कार्ड धारकों को 15000 हजार दे रहे हैं।

पीआईबी ने इस खबर को फर्जी बताया और लिखा कि KLOnlineStudy नामक यूट्यूब चैनल पर सरकारी योजनाओ से संबंधित फर्जी खबरें प्रसारित की जा रही हैं। चैनल के 259K से ज्यादा सब्सक्राइबर और 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं।

सभी कॉलेज और स्कूल 21 दिनों के लिए बंद

पीआईबी ने एक और स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि MediaTak नामक यू-ट्यूब चैनल के थंबनेल में दावा किया गया है रात 12 बजे से सम्पूर्ण देश मे लॉकडाउन लागू किया जाएगा और सभी कॉलेज और स्कूल 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे। MediaTak नामक यूट्यूब चैनल पर कोविड वैक्सीन तथा सम्पूर्ण देश मे लॉकडाउन से संबंधित फर्जी खबरें प्रसारित की जा रही हैं। चैनल के 250K से अधिक सब्सक्राइबर एवं 3.5 करोड़ से अधिक व्यूज हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026