---Advertisement---

Aaj Ka panchang 04 April 2023: त्रियोदशी के दिन चंद्रबल और ताराबल की क्या रहेगी स्थिति, जानें आज के राहुकाल का समय

हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। बता दें, आज त्रयोदशी तिथि है और पूरे देश में महावीर जयंती का त्योहार मनाया जा रहा है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 4, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Panchang 04 April 2023: हिंदू धर्म शास्त्र में पंचांग को विशेष दर्जा दिया गया है। पंचांग देखकर ही कोई भी शुभ कार्य किया जाता है। वहीं आज मंगलवार का त्रयोदशी तिथि है। आज के दिन महावीर जयंती का त्योहार भी मनाया जा रहा है। बता दें, जैन धर्म के लोगों के लिए ये दिन बेहद शुभ है। तो आइए जानते हैं, आज के दिन क्या है ग्रहों की स्थिति।

जानें आज की तिथि

आज की तारीख 4 अप्रैल 2023 है और आज का दिन मंगलवार है। इसके साथ तिथि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज का दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र बन रहा है

जानें आज का पंचांग

आज की तिथि त्रयोदशी तिथि है जो सुबह 08 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा शुक्र पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र बन रहे हैं जो सुबह 9 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। आज का दिन शुक्ल पक्ष है। वहीं आज का दिशाशूल उत्तर है। वहीं आज क दिन मंगलवार है। आज महावीर जयंती का त्योहार मनाया जा रहा है। महावीर जयंती जैन धर्म के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है।

बता दें, आज के दिन राहुकाल का समय दोपहर 15 बजकर 32 मिनट से है। वहीं इसका समापन शाम 17 बजकर 06 मिनट पर होगा। इसके अलावा सूर्यास्त का समय सुबह 06 बजकर 08 मिनट है और सूर्यास्त का समय शाम 18 बजकर 40 मिनट है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

आज का अभिजीत मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त बेहद शुभ होता है। इस मुहूर्त में किसी भी मांगलिक कार्य को किया जाता है। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजकर 59 मिनट से हो रही है। वहीं इसका समापन दोपहर 12 बजकर 49 मिनट से होगा।

जानें ताराबल और चंद्रबल की स्थिति

बता दें, आज का ताराबल अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद है।

वहीं आज का चंद्रबल मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026