---Advertisement---

Aaj Ka Panchang 10 April 2023: इस मुहूर्त में आज भूलकर भी न करें ये काम, पढ़ें आज का पूरा पंचांग

हिन्दू धर्म में पंचांग को विशेष दर्जा दिया गया है। वहीं आज सोमवार का दिन है, आज के दिन पंचांग देखकर ही कोई शुभ कार्य करें।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 10, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Panchang 10 April 2023: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। हर दिन कोई न कोई ग्रह नक्षत्र का शुभ योग बन रहा होता है। वहीं आज सोमवार के दिन भी कई सारे योग बन रहे हैं। इस योग में पूजा अर्चना करने से सब काम बेहतर होता है। आपको बता दें, किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त और योग का देखना बहुत जरूरी है। इससे सभी मांगलिक कार्य बेहतर ढंग से ही जाता है। तो आइए जानते हैं, आज सोमवार के दिन कौन कौन से शुभ योग बन रहे हैं।

जानें आज की तिथि

ज्योतिष शास्त्री रोज के पंचांग की गणना करते हैं। आपको बता दें, आज सोमवार का दिन है। वहीं तारीख 10 अप्रैल 2023 है। आज की तिथि कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। वहीं आज के दिन अनुराधा नक्षत्र का मंगल योग है। ये नक्षत्र बेहद शुभ माना जाता है। इसमें किसी भी मांगलिक कार्य को करना बेहद शुभ है। इसके अलावा आज व्यतिपात योग का शुभ संयोग बन रहा है।

जानें आज का पंचांग

आज सोमवार यानी चतुर्थी तिथि है। ये सुबह 08 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। वहीं आज अनुराधा नक्षत्र बन रहा है, जो दोपहर 13 बजकर 39 मिनट तक रहने वाला है। करण में बालव और कौलव की स्थिति बन रही है। इसमें बालव 8 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। वहीं कौलव रात 20 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। आज व्यतिपात योग बन रहा है। ये योग रात 20 बजकर 10 मिनट तक रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

जानें सूर्य और चंद्रमा की गणना

आपको बता दें, आज यानी सोमवार के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं सूर्यास्त का समय शाम 18 बजकर 43 तय किया गया है। वहीं बात करें चंद्रोदय कि तो इसका समय रात 23 बजकर 07 मिनट है। वहीं चंद्रास्त का समय सुबह 08 बजकर 31 मिनट है।

जानें आज का अभिजीत मुहूर्त

बता दें, किसी भी मांगलिक कार्य के लिए अभिजीत मुहूर्त बेहद शुभ है। इस मुहूर्त में पूजा अर्चना करने से भक्तों के जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होती है। बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त की शुरुआत सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर हो रही है। वहीं इसका समापन 12 बजकर 48 मिनट पर होगा। बता दें, आज का दिशा शूल पूर्व है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rashifal 13 May 2026

मई 12, 2026

Rashifal 12 May 2026

मई 11, 2026

Rashifal 11 May 2026

मई 10, 2026

Rashifal 10 May 2026

मई 9, 2026

Vivek Tripathi

मई 9, 2026