---Advertisement---

Aaj Ka Panchang 9 April 2023: आज बन रहा विशाखा नक्षत्र, जानें क्या है अभिजीत मुहूर्त

हिन्दू धर्म में पंचांग को विशेष दर्जा दिया गया है। वहीं आज रविवार का दिन है, आज के दिन पंचांग देखकर ही कोई शुभ कार्य करें।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 9, 2023 6:00 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 9, 2023 10:18 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Panchang 9 April 2023: हिंदू धर्म में हिंदी पंचांग का विशेष महत्व है। बता दें, किसी भी शुभ एवं मांगलिक कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त का जानना बेहद जरूरी है। बता दें, पंचांग में ग्रह, नक्षत्र, योग, तिथि, मुहूर्त को शामिल किया जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र ग्रहों का गणना करते हैं, इसके बाद पंचांग का निर्माण होता है। तो आइए जानते हैं, आज यानी रविवार के दिन ग्रहों की क्या है स्थिति।

आज की तिथि

बता दें, आज की तारीख 09 अप्रैल 2023 है। वहीं आज रविवार का दिन है। बात करें तिथि कि तो आज चैत्र के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज के दिन विशाखा नक्षत्र बन रहा है। वहीं आज सिद्धि योग का शुभ योग है, जो किसी भी मांगलिक कार्य के लिए बेहद शुभ है। मान्यताओं के अनुसार, इस योग में पूजा अर्चना या उपाय करने से भक्तों की मुरादें पूरी होती है।

आज का पंचांग

आज का दिन तृतीया तिथि है, जो सुबह 09 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। वहीं आज विशाखा नक्षत्र बन रहा है। ये दोपहर 14 बजकर 00 मिनट तक रहेगा। बता दें, आज के करण में विष्टि सुबह 09 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। वहीं बव रात 21 बजकर 11 मिनट तक रहने वाला है। आज रविवार के दिन सिद्धि योग बन रहा है, जो रात 22 बजकर 12 मिनट तक रहने वाला है। किसी भी शुभ कार्य के लिए ये बेस्ट समय है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

जानें सूर्य और चंद्रमा की गणना

आपको बता दें, आज यानी रविवार के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर होगी। वहीं सूर्यास्त का समय शाम 18 बजकर 43 तय किया गया है। वहीं बात करें चंद्रोदय कि तो इसका समय रात 22 बजकर 2 मिनट है। वहीं चंद्रास्त का समय सुबह 07 बजकर 48 मिनट है।

आज का अभिजीत मुहूर्त

आज का दिन रविवार है। वहीं आज के दिन अभिजीत मुहूर्त का बेहद शुभ योग है। बता दें, इसकी शुरुआत सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर हो रही है। वहीं इसका समापन 12 बजकर 48 मिनट पर हो रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026