---Advertisement---

Baisakhi 2023: इस साल कब मनाया जाएगा वैशाखी का महापर्व, जानें किसानों के लिए ये क्यों है खास

बैसाखी का त्योहार सभी लोगों के लिए बेहद खास होता है। ये सिख धर्म के लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। बता दें, इस बार ये त्योहार 14 अप्रैल को बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 2, 2023 8:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Baisakhi 2023: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। वहीं सभी तीज-त्योहारों को बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं पंजाबी लोग वैसाखी को बेहद धूमधाम से मनाते हैं। ये पर्व इन सभी लोगों के लिए बेहद खास है। बता दें, इस त्योहार के मौके पर पूरे देश में रौनक छाई हुई रहती है। वहीं दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में इसे बेहद धूमधाम से मनाते हैं। इतना ही नहीं, असम में बिहू, केरल में पूरम विशु और बंगाल में नबा वर्षा के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। वहीं किसानों के लिए भी इस त्योहार का विशेष महत्व है। क्योंकि, फसलों के मौसम की शुरुआत इस त्योहार से ही होती है।

बता दें, इस वर्ष ये त्योहार पूरे देश में 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। सिखों के लिए ये त्योहार बेहद खास है। क्योंकि सिख नववर्ष की शुरुआत बैसाखी से ही होती है।

बता दें, खालसा पंथ की स्थापना 13 अप्रैल 1699 में बैसाखी के दिन ही सिखों के अंतिम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के द्वारा की गई थी। तब से ये दिन सभी सिखों के लिए बहुत खास होता है। सभी सिख भाई बंधु इस दिन को बेहद खास ढंग से सेलिब्रेट करते हैं।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

जानें बैसाखी का क्या है महत्व

इस त्योहार का मुख्य उद्देश्य अच्छी फसल की खुशी में मनाया जाता है। बैसाखी से ही अच्छी फसल की उपज होती है। इसलिए ये किसान साथी के लिए बहुत मायने रखता है। बता दें, भारत हमारा कृषि प्रधान देश है। इसलिए बैसाखी का महत्व सभी के लिए बहुत है। वहीं धार्मिक दृष्टि से भी देखें तो ये त्योहार सभी सिख भाई बंधुओं के लिए बहुत खास होता है। इसलिए सभी लोग इस त्योहार का जश्न भांगड़ा करके मानते हैं और मिठाई खाते हैं। पंजाब में इस दिन को जश्न को देखा जाता है। वहीं पूरे मुल्क में जहां भी पंजाबी रहते हैं वहां इस खास त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं।

हिंदू धर्म के लोग करते हैं गंगा स्नान

बता दें, इस त्योहार से बैसाख महीने की शुरुआत भी होती है। वहीं बैसाखी के त्योहार के दिन विशाखा नक्षत्र और पूर्णिमा का दिन होता है। इसलिए ये दिन हिंदू धर्म के लोगों के लिए भी बेहद खास और पवित्र है। इसदिन सभी हिंदू धर्म के लोग गंगा स्नान करते हैं और धर्म कर्म से जुड़ कार्यों को करते हैं। सभी के लिए वैसाखी का त्योहार बेहद खास होता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026