---Advertisement---

Chaitra Navratri 2023: महानवमी आज, जानें मां सिद्धदात्री की पूजा विधि और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

आज चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन है। आज के दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं कुछ ऐसे अचूक उपाय हैं जिसे करने से सभी परेशानियों का अंत हो जाता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 30, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chaitra Navratri 2023: आज चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन है। आज यानी महा नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जाती है। बता दें, ये तिथि बेहद शुभ और पवित्र है। इस दिन मां की पूजा-अर्चना करने से और कुछ सिद्ध उपाय को करने से भक्तों के जीवन में आ रही सभी परेशानियों का अंत होता है। बता दें, आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और आज का दिन के योग बन रहे हैं। इसलिए आज के दिन इन उपायों को निश्चित रूप से करें। इससे जीवन में आ रही सभी परेशानियों का अंत हो जाता है।

मान्यताओं के अनुसार, मां के नौवें रूप की पूजा करने से व्यक्ति के सभी कार्य अच्छे से संपन्न होते हैं। वहीं जीवन में आ रही तमाम परेशानियों का भी अंत हो जाता है। वहीं मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

दूर हो जाती है पैसों की किल्लत

चैत्र नवरात्रि का त्योहार बेहद पवित्र माना गया है। इस दिन कई सारे उपायों को किया जाता है। बता दें, चैत्र नवरात्रि के नवमी तिथि के दिन मां पूजा की थाली में पान के पत्तों के उपाय कपूर डालकर मां भगवती की आरती करनी चाहिए। ये बेहद अचूक उपाय है। इसे करने से जीवन में आ रही सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। इतना ही नहीं, आ रही सभी आर्थिक तंगी का भी निवारण होता है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

दुर्गा सप्तशती के पाठ से होगा दुखों का अंत

कई बार घर में दुखों का पहाड़ टूट जाता है। हजार कोशिशें करने के बाद भी व्यक्ति को कोई उपाय नहीं मिल पाता है जिससे परेशानी से बाहर निकला जाए। इसके लिए दुर्गा पूजा के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। ये बेहद पवित्र और शक्ति से लबरेज ग्रंथ है। अगर आपने इसका पाठ नहीं किया है तो नवमी तिथि के दिन जरूर करें। सभी कष्टों का निवारण होगा।

लौंग डालकर जलाएं मां के समक्ष दीप

मां दुर्गा की आराधना दीप जलाकर कर की जाती है। वहीं नवमी तिथि के दिन मां के सामने घी की दीपक जलाएं और उसमें लौंग भी डाल दें। इसके बाद मां की पूजा अर्चना करें। इससे नाकारात्मक का संचार नहीं होता है। ये बेहद लाभकारी उपाय है। इससे घर में खुशियां फैलती है।

नवमी के दिन करें कन्या पूजन

महानवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन शुभ मुहूर्त में कन्या पूजन करने से सब बेहतर होता है। इसलिए आज के दिन सुबह 10 बजकर 52 मिनट से मुहूर्त की शुरुआत हो रही है। वहीं इसका समापन 12 बजकर 25 मिनट हो रहा है। इस मुहूर्त में कन्या पूजन निश्चित रूप से करें। सब कुछ काफी अच्छा होगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026