---Advertisement---

Chaitra Navratri 2023: हरा वस्त्र धारण कर मां कुष्मांडा की करें पूजा, मिलेगा बल-विद्या का आशीर्वाद

चैत्र नवरात्रि में चतुर्थी के दिन मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन सभी भक्तजन हरा रंग का वस्त्र धारण कर माँ कुष्मांडा की भक्ति करें।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 25, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो गई है। आज चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की जाएगी। मान्यताओं के अनुसार, पूरे विधि-विधान से मां कुष्मांडा की पूजा करने से व्यक्ति को बल विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

आपको बता दें, मां कुष्मांडा सिंह पर सवार होकर आती हैं। वहीं इनकी आठ भुजाएं हैं। इसलिए मां कुष्मांडा को अष्टभुजा देवी के नाम से भी जानते हैं। बता दें, इस दिन सभी भक्तों को हरा रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। हरा रंग का वस्त्र मां को अत्यंत प्रिय है। इस दिन जो भी भक्त हरा रंग का वस्त्र धारण कर मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना करते हैं। उसके जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है।

मां को लगाएं मालपुआ का भोग

मां कुष्मांडा को मालपुआ बेहद प्रिय है। मान्यताओं के अनुसार, सभी भक्तों को चतुर्थी के दिन मालपुआ का भोग लगाना चाहिए। इससे भक्तों को मां से अनचाहा फल मिलता है। वहीं भक्तों के जीवन में आ रही तमाम परेशानियों का अंत हो जाता है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

इस पूजा विधि से करें मां कुष्मांडा की पूजा

स्टेप 1: सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें।

स्टेप 2: इसके बाद मां को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इससे व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

स्टेप 3: अब मां को मालपुआ और हलवे का भोग लगाएं। इससे मां सभी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

स्टेप 4: अब की कथा और आरती करें और पूजा का समापन करें।

इस मंत्र का करें जाप

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ सुरासम्पूर्ण कलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Navratri Mahaparv

अक्टूबर 11, 2026

Ganesh Chaturthi 2026

सितम्बर 14, 2026

Sawan 2026

जुलाई 29, 2026

Guru Purnima

जुलाई 29, 2026