---Advertisement---

Chandra Grahan 2023: शरद पूर्णिमा पर है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, सूतक काल में भूलकर भी न करें ये गलतियां

ग्रहण के दौरान बरती जाने वाली कुछ सावधानियां जीवन बदल देने वाली साबित हो सकती हैं, आज आपको चंद्र ग्रहण के समय, सूतक काल के साथ बरती जाने वाली कुछ सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: अक्टूबर 26, 2023 11:31 पूर्वाह्न

chandra Grahan 2023
Follow Us
---Advertisement---

Chandra Grahan 2023: अब तक इस साल में 3 ग्रहण लग चुके हैं वहीं आगामी ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा है. यह एक चंद्र ग्रहण होगा जिसे भारत समेत दुनिया के कई मुल्कों में देखा जा सकेगा. इस बार यह शरद पूर्णिमा के दिन दिखाई देने जा रहा है, ज्योतिष के अनुसार ग्रहण का सीधा संबंध हर जीवित चीज से होता है यह किसी न किसी रूप में जीवन पर असर डालता है. ऐसे में ग्रहण के दौरान बरती जाने वाली कुछ सावधानियां जीवन बदल देने वाली साबित हो सकती हैं, आज आपको चंद्र ग्रहण के समय, सूतक काल के साथ बरती जाने वाली कुछ सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

चंद्र ग्रहण की टाइमिंग

यहां आपको बता दें कि इस दिवाली से पहले लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक, हिंद महासागर समेत दुनिया भर की कई जगहों पर देखा जा सकेगा. पंचांग और भारतीय क समय के मुताबिक यह रात 1 बजकर 22 मिनट से लेकर 2 बजकर 22 मिनट तक रहने वाला है. इस चंद्र ग्रहण के सूतक मान्य होंगे जोकि इसके शुरू होने से 8 घंटे पहले मान्य होंगे. ऐसे में कुछ खास बातों को ध्यान में रखकर इस ग्रहण से भरपूर शुभ फल प्राप्त किया जा सकता है.

शरद पूर्णिमा का महत्व

अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है, हिंदू धर्म मान्यताओं में इसका काफी महत्व भी बताया गया है. बता दें कि इस दिन दिखने वाला चांद आकार और रंग में काफी अलगत होता है मगर ग्रहण लगने के चलते इस बार इसे देखा नहीं जा सकेगा.

इन बातों का रखें खास ख्याल

1.ग्रहण में खाने-पीने का परहेज बताया जाता है, इसलिए जितना हो सके इससे बचना चाहिए.

2.ज्योतिष के मुताबिक ग्रहण का सीध संबंध हमारे मन और दिमाग पर होता है ऐसे में इस समय भगवान का कीर्तन और ध्यान करना सबसे सही होता है.

3. ग्रहण भगवान की पूजा करने वर्जित होता है इसलिए सूतक काल में ही मंदिक के कपाटों को बंद कर देना चाहिए.

4. ग्रहण में पानी और खाने पीने के सामान में तुलसी की पत्ती डालकर रखना चाहिए. ऐसा करने से खाना खराब नहीं होता है.

5. ग्रहण में सोने की भी मनाही होती है इसलिए अगर संभव होतो इस समय जागकर दिमाग को शांत करने वाली चीजों को पढा जा सकता है, साथ ही चाहें तो मेडीटेशन भी कर सकते हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026