---Advertisement---

Chhath puja 2023: इस दिन से बिखरेगी छठ मैया की छठा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर 4 दिनों की पूरी डिटेल

आस्था के त्योहार छठ पर्व का इंतजार कई लोग पूरे साल भर करते हैं यहां पर हर दिन के महत्व के साथ उससे जुड़े शुभ मुहूर्त और पूजा विधी के बारे में बताने जा रहे हैं.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: नवम्बर 15, 2023 11:04 पूर्वाह्न

Chhath puja 2023:
Follow Us
---Advertisement---

Chhath puja 2023: हिंदू त्योहारों की शुरूआत हो चुकी है इसी क्रम में आस्था को समर्पित एक अन्य पर्व छठ भी आने वाला है, ऊर्जा के देवता सूर्य को समर्पित यह त्योहार चार दिनों तक चलता है. इसकी शुरूआत चतुर्थी तिथि यानि 17 नवंबर से होने जा रही है जोकि 20 नवंबर को सूर्य को आखिरी अर्घ्य के साथ खत्म होगा. आस्था के इस त्योहार का इंतजार कई लोग पूरे साल भर करते हैं यहां पर हर दिन के महत्व के साथ उससे जुड़े शुभ मुहूर्त और पूजा विधी के बारे में बताने जा रहे हैं.

इस शुभ दिन से होगी छठ की शुरूआत

आपको बता दें कि छठ के पर्व में छठी माता की पूजा की जाती है साथ ही 36 घंटों तक कठिन व्रत करने का विधान बताया गया है. इस बीच माता का ध्यान और पूजन से घर में सुख, शांति और समृद्धि के साथ संतान जीवन भी अच्छा रहता है. इस खास दिन की शुरूआत चतुर्थी तिथि को नहाय खाय के साथ होने जा रही है, इसके बाद 18 नवंबर को खरना होगा. वहीं इसके बाद 19 नवंबर को डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा व अगले दिन 20 नवंबर को उगते हुए सूर्य की पूजा के साथ व्रत को पूरा किया जाएगा.

छठ पर्व का क्यो है इतना महत्व

देश के कई हिस्सों में इस पर्व को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है, प्रकृति और आस्था से जुड़ा यह त्योहार हिंदू धर्म में खासा महत्व रखता है. इस त्योहार में व्रत की थाली और टोकरी का भी काफी महत्व होता है, जिसमें फल, सब्जियां, नारियल के लड्डू, ठेकुआ, चावल के लड्डू और कई पकवानों को सूप में सजाकर छठी मैया से आने वाले सुखी भविष्य के लिए कामना की जाती है. साथ ही आधा शरीर पानी में रखकर सूर्य देवता की भी पूजा और उपासना की जाती है, मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से छठी मैया प्रसन्न होती हैं और सभी को समृद्धि और वेभव प्रदान करती हैं.   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026