---Advertisement---

Dhanteras 2023: आज मनाया जा रहा है धनतेरस का त्योहार, जान लीजिए खरीदारी और पूजा का सही शुभ मुहूर्त

इस दिन लक्ष्मी, धन-धान्य बढाने वाले कुबेर और स्वास्थ्य के देवता धनवंतरी की पूजा की जाती है. वहीं आज के दिन पूजा के साथ बर्तनों की खरीदारी का भी महत्व होता है इसी के बारे में बताने जा रहे हैं.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: नवम्बर 10, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Dhanteras 2023: 5 दिनों तक चलने वाले दिवाली के त्योहार का आगाज आज यानि धनतेरस से होने जा रहा है. इस कार्तिक महीने की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन का धार्मिक और पौराणिक महत्व है. जानकारी के मुताबिक इसी दिन समुंद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी प्रकट हुई थी जिस वजह से इस दिन लक्ष्मी, धन-धान्य बढाने वाले कुबेर और स्वास्थ्य के देवता धनवंतरी की पूजा की जाती है. वहीं आज के दिन पूजा के साथ बर्तनों की खरीदारी का भी महत्व होता है इसी के बारे में बताने जा रहे हैं.

यह है खरीदारी और पूजा का मुहूर्त

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने साथ बर्तन और झाड़ू  खरीदने का भी काफी महत्व होता है. इस दिन शुभ मुहूर्त में किया गया काम खास फल देता है तो आपको बता दें कि आज खरीदारी का शुभ समय दोपहर 12 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर रात तक रहने वाला है जबकि पूजा का शुभ मुहूर्त 05 बजकर 30 मिनट से लेकर 07 बजकर 20 मिनट तक रहने वाला है.

कैसे करें पूजा

धनतेरस पर माता लक्ष्मी के साथ धन के रक्षक कुबेर और आरोग्य के देव धनवंतरी की पूजा की जाती है. इनके पूजन का विधान शाम के समय में बताया गया है ऐसे में-

1.शाम में स्वच्छ होकर देवता धनवंतरी, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की मूर्ति के सामने पूजा के लिए बैठें.

2.कुबेर को सफेद चीजे ज्यादा पसंद है इसलिए उन्हें सफेद फूल और मिठाई चढ़ाए, वहीं धनवंतरी को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं, लक्ष्मी माता को कमल के फूल भी अर्पित कर सकते हैं.

3.रोली, कुमकुम, टीका और धूप, दीप नैवेद्ध चढार पूजा शुरू करें, आप चाहें तो इस दौरान धनवंतरी के स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं.

4.पूजा खत्म होने के बाद भगवान से धन, सुख, वैभव और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें.

5.इसके बाद एक दीया घर के दरवाजे पर तथा यम के नाम का चौमुखी दीया दक्षिण दिशा की तरफ भी जरूर रखें. इससे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026