---Advertisement---

Dhanteras 2024: शुभ मुहूर्त पर 13 दीपों को जलाते समय इस बात का रखें खास ध्यान, मां लक्ष्मी देंगी शुभ फल

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन 13 दीपक जलाने से पहले इस बात का खास ख्याल रखें कि आप ये दीपक किस जगह पर जला रहे हैं क्योंकि इसके लिए खास जगह निर्धारित किए गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 29, 2024 6:30 पूर्वाह्न

Dhanteras 2024
Follow Us
---Advertisement---

Dhanteras 2024: कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली (Diwali) का त्यौहार मनाया जाता है और ऐसे में धनतेरस (Dhanteras 2024) से इस पर्व की शुरुआत होती है। इस खास दिन पर कुबेर, धनवंतरी और माता लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से धन लाभ होता है लेकिन क्या आप जानते हैं पूजा करने के अलावा भी आप धनतेरस के दिन 13 दीपक जला सकते हैं और इससे 13 गुना अधिक सफल प्राप्त होते हैं। दीप प्रज्वलित करने के समय इस बात का खास ख्याल रखें कि ये दीप कहां जलाए हैं आपने।

Dhanteras 2024 पर 13 दीपक जलाने के महत्व

कहा जाता है कि धनतेरस के दिन दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है लेकिन 13 दीप प्रज्वलित करने से 13 गुना अधिक शुभ फल प्राप्त होंगे। ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें कि आप यह दीपक कहां जलाने वाले हैं। अलग-अलग जगह पर दिए जलाने के अपने महत्व है और ऐसे में शास्त्रों में लिखा गया है कि धनतेरस पर कहां करें दीपदान।

कहां करें Dhanteras 2024 पर दीपदान

घर के मुख्य द्वार पर दीपदान

जहां तक धनतेरस पर दीप प्रज्वलित करने की बात करें तो कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर दीपदान जरूर करें। इससे आपके घर में सुख शांति बरकरार रहेगी और इसके साथ ही मां लक्ष्मी घर की तरफ आकर्षित होगी।

पूजा घर में जलाएं दिया

पूजा घर में दीप को प्रज्वलित करना बिल्कुल ना भूले क्योंकि इससे भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी

तुलसी पर दीप को करें प्रज्वलित

इस खास दिन पर आप तुलसी पर दीप प्रज्वलित करें क्योंकि इससे मां लक्ष्मी खुश होंगी।

पीने के पानी पर

पीने के पानी पर भी आप दीप जलाना बिल्कुल ना भूले क्योंकि यह दीपदान महत्वपूर्ण है।

रसोई घर का महत्व

रसोई घर का मां लक्ष्मी से महत्व माना गया है और ऐसे में आप इस खास जगह पर दीप जलाना बिल्कुल भी ना भूलें।

देवालय में करें दीपदान

जहां तक संभव हो सके धनतेरस पर देवालय में जाकर आप दीप जलाएं। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी।

गौशाला में जलाएं दीपक

गौशाला में दीपक जलाना बिल्कुल भी ना भूलें क्योंकि मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए गाय माता को दीप जरूर दिखाएं।

बेल वृक्ष के नीचे करें दीपदान

बेल वृक्ष के नीचे दीपक प्रज्वलित करने का अपना एक अलग महत्व है और इससे जीवन में हर कष्ट दूर हो सकते हैं।

पीपल वृक्ष के नीचे दिया जलाना ना भूलें

पीपल वृक्ष में दिया जलाना भी शुभ माना गया है और ऐसे में धन वैभव के मार्ग खुलते हैं।

वट वृक्ष पर दिया दान

धनतेरस के दिन दिया जलाना बेहद महत्वपूर्ण है और यहां दीपदान करने की परंपरा सदियों से चलती आ रही है।

नदी किनारे करें दीपदान

जहां तक संभव हो सके आप किसी नदी किनारे जाकर एक दीप को प्रज्वलित करें। धनतेरस पर ऐसा करने से आप मां लक्ष्मी को खुश कर सकते हैं।

शिवालय में जलाएं दीपक

शिवालय जाकर आप भगवान शिव के सामने दिया प्रज्वलित करना ना भूले क्योंकि धनतेरस पर इसका अपना एक महत्व है।

आकाश के नीचे जलाएं दिया

आसमान के नीचे दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है और ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आप खुले आंगन या छत पर जाकर एक दिया जलाएं।

Dhanteras 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है

धनतेरस पर शुभ मुहूर्त का अपना ही एक महत्व है और इस दिन सोना चांदी खरीदने से लेकर पूजा पाठ पर शुभ मुहूर्त का खास ख्याल रखें। वैसे खरीदारी के लिए 29 अक्टूबर सुबह 10:31 से लेकर 30 अक्टूबर दोपहर 1:15 तक का समय है। वहीं पूजा के लिए 29 अक्टूबर को शाम 6:31 से लेकर 8:13 का समय बताया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026