---Advertisement---

Diwali 2024: दिवाली के शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजे यह खास संदेश और शुभकामनाएं

Diwali 2024: पूरे भारत में दिवाली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। मालूम हो कि दिवाली त्योहार में महज कुछ ही दिन बाकी रह गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 29, 2024 10:27 पूर्वाह्न

Diwali 2024
Follow Us
---Advertisement---

Diwali 2024: पूरे भारत में दिवाली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। मालूम हो कि दिवाली त्योहार में महज कुछ ही दिन बाकी रह गया है। लोगों ने त्योहारों को लेकर खरीदारी भी शुरू कर दी है। दिवाली (Diwali 2024) के शुभ अवसर पर लोग मां लक्ष्मी की पूजा करते है। घरों को दियों से सजाते है। बता दें कि दिवाली के अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को मिठाईयां और उपहार भेंट करते है। हालांकि आज के आधुनिक युग में लोग व्यक्तिगत रूप से, फोन पर, या सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भेजते है। चलिए आपको बताते है कि आप कैसे अपने प्रियजनों को खास संदेश और शुभकामनाएं भेज सकते है।

अपने प्रियजनों को भेजे यह खास संदेश

  1. माँ लक्ष्मी की कृपा से, जीवन में सुख और समृद्धि का वास हो। घर-घर में खुशियाँ और उल्लास छा जाए। दिवाली के दीप आपके जीवन को रोशन करें। और देवी लक्ष्मी की कृपा से, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों। शुभ दीपावली।।
  2. दिवाली की ज्योति आपके जीवन को रोशन करे। माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके ऊपर बरस जाए। आपके घर में खुशियाँ और समृद्धि का वास हो। और आपका जीवन सफलता से भरा हो। शुभ दीपावली!!
  3. दिवाली के पावन पर्व पर, माँ लक्ष्मी आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करें। आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियाँ आएं। और आप हमेशा स्वस्थ और प्रसन्न रहें।।
  4. लाखों दीपक आपके जीवन को अंतहीन समृद्धि, स्वास्थ्य और धन के साथ हमेशा के लिए रोशन करें। आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।।
  5. हर्षित त्योहार आपके जीवन को खुशियों से भर दे। इस दिवाली आपको अच्छे स्वास्थ्य और भाग्य का आशीर्वाद मिले (Diwali 2024) ।
    दिवाली की शुभकामनाएं।।
  6. आपको दीपावली की शुभकामनाएं जो आपके लिए सौभाग्य, धन और सफलता लेकर आए। आपका घर खुशियों और सुखो से भरा रहे।
  7. देवी लक्ष्मी आप पर धन, संपति और समृद्धि की वर्षा करें जो हमेशा के लिए रहें! दिवाली की शुभकामनाएं।।
  8. रोशनी के इस दिन, आपका जीवन सुख और समृद्धि से भरा हो ! दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।।
  9. एक और साल खत्म हो जाएगा, एक और साल आएगा। मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि दिवाली की रोशनी आपके जीवन के नए अध्याय को रोशन करे। दिवाली की शुभकामनाएं।।
  10. रोशनी के इस पावन पर्व पर खुशी, समृद्धि और खुशियों की चमक आपके जीवन और आपके घर को रोशन करे। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।।

31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दिवाली

दिवाली का त्योहार हिंदू धर्म का सबसे बड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। प्रियजन एक दूसरों को मिठाईयां बांटते है। वहीं इस बार काशी के विद्ववानों ने सर्वसम्मति से (Diwali 2024) का त्योहार 31 अक्टूबर 2024 को मनाने का फैसला किया है। वहीं धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसके अलावा 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा (Diwali 2024)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026