---Advertisement---

Somvati Amavasya 2023 के दिन इस शुभ योग में करें भगवान शंकर की भक्ति, अखंड सौभाग्यवती का मिलेगा आशीर्वाद

Somvati Amavasya 2023: हिंदू धर्म में हर दिन, हर त्योहार का विशेष महत्व है। इसी तरह सोमवती अमावस्या का भी विशेष महत्व है। बता दें, हर वर्ष फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि के दिन सोमवती अमावस्या का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सच्चे मन से भगवान शंकर की भक्ति की जाती है। कहते हैं, ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 17, 2023 12:03 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Somvati Amavasya 2023: हिंदू धर्म में हर दिन, हर त्योहार का विशेष महत्व है। इसी तरह सोमवती अमावस्या का भी विशेष महत्व है। बता दें, हर वर्ष फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि के दिन सोमवती अमावस्या का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सच्चे मन से भगवान शंकर की भक्ति की जाती है। कहते हैं, इस दिन सभी भक्तों को गंगा स्नान करने के बाद भगवान शंकर की आराधना करनी चाहिए। इस वर्ष ये पवित्र दिन 20 फरवरी 2023 को है। इस दिन सभी भक्त सभी मुसीबतों से निकलने के लिए सच्चे मन से भगवान शंकर की भक्ति करें। इससे भगवान प्रसन्न होकर आपकी सभी मुसीबतों को हर लेंगे। तो आइए विस्तार से जानते हैं इस दिन किन चीजों को करने की है प्रधानता।

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें रखती हैं व्रत

सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन सभी सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। वहीं पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करती हैं। ये दिन बेहद खास होता है। सभी सुहागिनें इस दिन पूरी मान्यताओं के साथ अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

अकाल मृत्यु से बचने के लिए रखें ये व्रत

मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सभी लोग भगवान शंकर की उपासना करते हैं और व्रत रखते हैं। हिंदू धर्म और शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भक्त अकाल मृत्य, कष्ट, भय और जानलेवा बीमारी से बचने के लिए भगवान शंकर की आराधना करता है और व्रत रखता है। कहते हैं, इस दिन भगवान शंकर की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को कई बड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

इस शुभ योग में करें भगवान शंकर की आराधना

इस बार सोमवती अमावस्या के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। आपको बता दें, ये अमावस्या सोमवार के दिन है और इस दिन शिव योग का पवित्र संयोग बन रहा है। इस संयोग में पूजा अर्चना, श्राद्ध कर्म और मंत्र जाप करने से भक्तों के जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है। व्यक्ति के जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है। इसके अलावा 20 फरवरी के दिन 11 बजकर 40 मिनट तक धनिष्ठा योग बन रहा है। इस योग में अगर गौरी महादेव की एक साथ पूजा करें तो अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026