---Advertisement---

Somvati Amavasya 2023 के दिन ये काम करने से संतान पर टूटती है आफत, जानकर तुरंत हो जाएं सावधान

Somvati Amavasya 2023: हिंदू धर्म एवं शास्त्र में हर दिन का विशेष महत्व है। वहीं सोमवती अमावस्या का भी काफी ज्यादा है। कहते हैं, इस दिन सभी सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए इस दिन व्रत रखती है। बता दें, सोमवार के दिन इस अमावस्या की तिथि हुई है, इसलिए इसे सोमवती अमावस्या ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 20, 2023 12:54 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Somvati Amavasya 2023: हिंदू धर्म एवं शास्त्र में हर दिन का विशेष महत्व है। वहीं सोमवती अमावस्या का भी काफी ज्यादा है। कहते हैं, इस दिन सभी सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए इस दिन व्रत रखती है। बता दें, सोमवार के दिन इस अमावस्या की तिथि हुई है, इसलिए इसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शंकर की पूजा अर्चना की जाती है। वहीं इस दिन पीपल के वृक्ष की भी पूजा होती है। इस बार ये दिन आज यानी 20 फरवरी को मनाई जा रही है। वहीं आज के दिन कई सारे शुभ योग बन रहे हैं, जिस योग में भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं इस दिन कौन से बन रहे हैं शुभ संयोग।

सोमवती अमावस्या के दिन बन रहे ये शुभ योग

सोमवती अमावस्या के दिन कई सारे शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन की शुरुआत 19 फरवरी की शाम 4 बजकर 18 मिनट से हो चुकी है। वहीं इस दिन का समापन आज दिन 12 बजकर 35 मिनट पर हो गया है। मगर हिंदू धर्म में उदय तिथि की मान्यता है, इस लिए ये व्रत आज के दिन रखा गया है। वहीं शुभ योग यानी शिव योग की शुरुआत सुबह 11 बजकर 03 मिनट पर हो चुकी है। इस शुभ योग का समापन 21 फरवरी की सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा। ये शुभ योग भक्तों के लिए बेहद खास है। इस योग में पूजा अर्चना करने से भक्तों को विशेष फल मिलता है। इसलिए इस शुभ योग में इस पूजा विधि से करें भगवान शंकर की आराधना।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

शिव योग में ऐसे करें भगवान की पूजा

स्टेप 1: इस दिन गंगा स्नान करने की मान्यता है। इसलिए सूर्योदय से पहले उठकर सबसे पहले स्नान करें।

स्टेप 2: इसके बाद भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करें।

स्टेप 3: अब भगवान शंकर को एक लोटा जल चढ़ाएं।

स्टेप 4: अब सुबह पितरों का तर्पण करें और उनके मोक्ष की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें।

स्टेप 5: पूजा के बाद अब दान पुण्य करें।

स्टेप 6: अब शाम में मां लक्ष्मी की भी पूजा-अर्चना करें। इससे सुख समृद्धि का वास होता है।

स्टेप 7: इस दिन सभी सुहागिनें पीपल के पेड़ की पूजा अर्चना करें। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

1. कभी भी सोमवती अमावस्या के दिन श्रृंगार न करें। इस दिन सादगी से रहें और दिन में न सोएं।

2. इस दिन यौन संबंध न बनाएं। इसका गलत प्रभाव संतान पर पड़ता है।

3. इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। मगर इस पेड़ को स्पर्श न करें। पीपल के पेड़ को सिर्फ शनिवार के दिन स्पर्श किया जाता है। इससे धनहानि का योग बनता है।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026