---Advertisement---

Dussehra 2024: दिल्ली से लेकर UP तक, इन 5 जगह जलेंगे देश के सबसे बड़े Raavan

Dussehra 2024: इन जगह होगा देश का सबसे बड़ा रावण दहन।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 12, 2024 12:34 अपराह्न

Dussehra 2024
Follow Us
---Advertisement---

Dussehra 2024: आज पूरे देशभर में असत्य पर सत्य की विजय का महापर्व दशहरा मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को Dussehra wishes दे रहे हैं। Vijayadashami 2024
के शुभ अवसर पर देश के कई स्थानों पर सबसे बड़े रावण लगाए हैं, जिनका आज दहन किया जाएगा। रावण जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 52 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 26 मिनट तक ही है। आज हम आपको देश के 5 सबसे बड़े रावण के पुतलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

दशहरा क्यों मनाया जाता है?

हिन्दू धर्म में इस महापर्व का अलग ही महत्व है। नवरात्रि के 10वें दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था, क्योंकि रावण ने मां सीता का हरण किया था। इसीलिए इस दिन को विजयादशमी के रुप में मनाया जाता है और रावण का दहन किया जाता है।

दिल्ली के इस स्थान पर लगा देश के सबसे बड़े रावण का पुतला

दशहरे के पावन अवसर पर देश का सबसे बड़ा रावण का पुतला दिल्ली में लगाया गया है। आज पीएम मोदी इसका दहन करेंगे। देश के सबसे बड़े रावण का पुतला द्वारका सेक्टर 10 में लगा है।
यहां पर रावण का पुतला 211 फीट का बनाया गया है। इस बड़े रावण का निर्माण श्री राम लीला सोसाइटी के द्वारा हुआ है। इसे बनाने में लगभग 4 महीने का समय लगा वहीं, 30 लाख के आस-पास का खर्चा आया है।

देश का दूसरा सबसे बड़ा रावण का पुतला

देश का दूसरा सबसे बड़ा रावण का पुतला हरियाणा में जलाया जाएगा। यहां पर पंचकूला सेक्टर 5 के शालीमार ग्राउंड में इसका दहन होगा। इस रावण की ऊंचाई 155 फीट है।

ससुराल में जलेगा यूपी का सबसे बड़ा रावण का पुतला

यूपी का सबसे बड़ा रावण का पुतला मेरठ में बनाया गया है। इस रावण का कद 130 फीट है। इतनी ही नहीं रावण के साथ-साथ कुंभकरण का पुतला 120 फीट और मेघनाद का पुतला 110 फीट का बनाया गया है। ये देश के सबसे बड़े राज्यों में गिने जाने वाले प्रदेश के रावण के पुतले हैं। इनका दहन मेरठ के भैंसाली ग्राउंड में शाम को किया जाएगा। मेरठ को रावण की ससुराल कहा जाता है।

पटना में जलेगा बिहार का सबसे बड़ा रावण का पुतला

पटना के गांधी मैदान में रावण का 80 फीट का पुतला लगा है। इस रावण को मैथिली लुक में बनाया गया है। ये लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा रावण का पुतला

मध्य प्रदेश में भी सबसे बड़े रावण के पुतले को बनाया गया है। इस रावण के पुतले की ऊंचाई 105 फीट की है। इसका दहन भोपाल के कोलार के बंजारी मैदान में किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026