---Advertisement---

Dusshera 2023: विजयदशमी के दिन ये काम करने से बर्बाद हो सकती है जिंदगी! आज ही बना लें दूरी

Dusshera 2023: विजयदशमी के दिन भूलकर भी ना करें ये काम, वरना बन जाएंगे पाप के भागीदार

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 21, 2023 7:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Dusshera 2023: बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक माना जाने वाला त्यौहार विजयदशमी अब बस कुछ ही दिनों दूर है। बता दें कि इस साल विजयदशमी का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की विजयदशमी के दिन किन कार्यों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

24 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा

नवरात्रों की धूम खत्म होते ही दशहरा की तैयारी शुरू हो जाएंगी। विजयदशमी के त्यौहार को अब कुछ ही दिन रह गए हैं। बता दें कि इस पर्व को इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में इस त्यौहार का विशेष महत्व है।

दशहरे के दिन भगवान राम ने रावण का वध कर युद्ध में जीत हासिल की थी। इस पर्व को असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा ने भी महिषासुर का वध किया था। रावण दहन के साथ-साथ इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का भी विसर्जन किया जाता है।

दशहरे के दिन भूल कर भी ना करें यह काम

हिंदू धर्म में दशहरा को बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व में से एक माना जाता है। इस दिन विवाह संस्कार को निषेध माना गया है।

दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसे में इस दिन भूल कर भी कोई भी बुरा कार्य नहीं करना चाहिए।

भगवान राम का आशीर्वाद लेना है तो गलती से भी दशहरे के दिन मर्यादा को नहीं भूलना चाहिए किसी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए।

विजयदशमी के दिन ना तो किसी के साथ वाद–विवाद करना चाहिए और ना ही किसी को झूठ या कटु वचन बोलने चाहिए।

विजयदशमी के दिन मांस–मदिरा का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन पेड़ पौधे काटने से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि विजयदशमी के दिन पेड़ पौधों को काटना काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है।

विजयदशमी का महत्व

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दशहरे के त्यौहार को देश में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है शस्त्र का प्रयोग करने वाले लोग इस दिन शस्त्र पूजन भी करते हैं। वहीं कुछ लोग इस दिन पुस्तकों और वाहनों की पूजा करते हैं। किसी नए काम को शुरू करने के लिए यह दिन काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। कई जगहों पर दशहरे के दिन नया सामान खरीदने की भी परंपरा है, ज्यादातर जगहों पर इस दिन रावण का पुतला जलाया जाता है। दशहरा का त्योहार सामाजिक एकता और सहयोग का प्रतीक माना जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 21, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 19, 2026