---Advertisement---

Eid 2024: पाकिस्तान, सऊदी अरब, इंडोनेशिया में आज चांद दिखने की पूरी उम्मीद, भारत में कल होगी ईद?

Eid 2024: ईद के चांद का इंतजार दुनिया भर में है और ऐसे में भारत में कब मनेगी ईद-उल-फितर। इसे लेकर भी काफी खबरें आ रही है। कई देशों ने ऑफिशयली बुधवार को ईद मनाने की बात कही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 9, 2024 6:59 अपराह्न

Eid 2024
Follow Us
---Advertisement---

Eid 2024: ईद-अल-फितर 2024 का उल्लास भारत ही नहीं दुनिया भर में बरकरार है। सभी देशों की तरफ से ईद की तारीख की घोषणा की जा रही है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रमजान में 29 या 30 दिन का रोजा रखने के बाद इस त्यौहार को धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में भारत में 10 या 11 अप्रैल को ईद मनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। पाकिस्तान, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देशों की तरफ से यह खबर आ रही है कि आखिर कब उनके देश में ईद मनाई जाएगी। आइए जानते हैं आखिर किस देश में कब मनाई जा रही है ईद और कब नजर आने वाला है चांद।

भारत में कब मनेगी ईद-उल-फितर

ईद के चांद का इंतजार हर किसी को होता है और इस पर्व को लेकर उल्लास हर तरफ देखने को मिल रहा है। आज यानी इफ्तार के बाद अगर शाम में चांद दिखाई देता है तो कल ईद मनाई जाएगी और अगर ऐसा नहीं होता है तो 11 अप्रैल को भारत में ईद-उल-फितर मनेगी। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चीफ मौलाना खालिद रशीद फिरंगी ने इस बारे में जानकारी दी और कहा कि अगर चांद आज यानी 9 अप्रैल को दिखता है तो एक 10 अप्रैल को होगी और अगर ऐसा नहीं होता है तो 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। ऐसे में चांद दिखने के आधार पर ही ईद-उल-फ़ित्र बुधवार या गुरुवार को मनाई जाएगी।

पाकिस्तान में चांद का दीदार

मीठी ईद को लेकर का जा रहा है कि पाकिस्तान में आज चांद निकलने की पूरी उम्मीद है। रिपोर्ट्स की माने तो 9 अप्रैल 7:54 पर चांद का दीदार हो सकता है और फिर 50 मिनट तक का समय बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह समय बताया गया है।

इन देशों में 10 अप्रैल को है ईद-उल-फितर

बता दे कि इंडोनेशिया ने ऑफीशियली इस बात की जानकारी दे दी है कि बुधवार यानी 10 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाया जाएगा। इस लिस्ट में मलेशिया और मोरक्को भी शामिल है जो बुधवार को ईद मना रहे हैं। इसके अलावा सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत में भी 10 अप्रैल को ईद मनाया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026