---Advertisement---

Eid E Milad Un Nabi: देशभर में ईद ए मिलाद उन नबी की धूम, जानें क्यों मनाया जाता है ये खास पर्व?

Eid Milad Un Nabi 2023: जानें कौन हैं पैगंबर हजरत मुहम्मद, क्यों कहा जाता है उन्हें आखिरी पैगंबर

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: सितम्बर 28, 2023 5:18 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Eid Milad Un Nabi 2023: आज यानी की 28 सितंबर को देशभर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की धूम है, देशभर की मजिस्दों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चलिए जानते हैं इस त्योहार को क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका महत्व।

आज मानाया जा रहा है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार

आज देशभर में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग ईद ए मिलाद उन नबी का पर्व मना रहे हैं। यह पर्व इस्लाम धर्म के लोगों के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि यह पर्व मोहम्मद पैगंबर से जुड़ा हुआ है। इस दिन को इस्लाम को अनुयायी अल्लाह की इबादत के लिए महत्वपूर्ण दिन मानते हैं ।


इस दिन लोग घर और मस्जिद को दुल्हन की तरह सजाते हैं और वहां पर पवित्र कुरान पढ़ते हैं। इसके साथ ही एक दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद भी देते हैं, कहते हैं कि इस दिन पवित्र कुरान के पाठ से अल्लाह का रहम बरसता है।

बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, ईद ए मिलाद उन नबी तीसरे महीने में रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। यानी कि इस त्योहार को 28 सितंबर को दुनियाभर में मनाया जा रहा है।

कौन हैं पैगंबर हजरत मुहम्मद


हर किसी के जहन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिरकार पैगंबर मोहम्मद कौन हैं। तो चलिए हम आपको उनके बारें में भी बता देते हैं। दरअसल पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म अरब के रेगिस्तान के मक्का शहर में 570 ईस्वी में हुआ था। जन्म से पहले ही उनके पिता की मृत्यु हो गई थी और जब वो 6 वर्ष के हुए तो उनकी माता की दुनिया छोड़ कर चली गईं। पैगंबर मोहम्मद इस्लाम को आगे बढ़ाने वाले आखरी पैगंबर हैं। उनका विश्वास था कि अल्लाह ने उन्हें अपने संदेशवाहक के रूप में चुना है। यही कारण था कि उन्होंने दुनियाभर में दूसरों को अल्लाह का संदेश और कुरान का संदेश दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 21, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 19, 2026

Leave a Comment