---Advertisement---

दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कल मनाई जाएगी Eid-ul-Fitr, जानिए कहां और कितने बजे अदा की जाएगी ईद की नमाज

ईद के चांद का दीदार होने के साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ जाती है और घर पर भी जोरशोर से त्यारियां शुरू कर दी जाती हैं। बता दें कि, ईद में लोग नए नए कपड़े पहन कर नमाज पढ़ने मस्जिद में जाते हैं। वही मस्जिद के आस-पास बेहद खूबसूरत मेला लगा होता है। गौरतलब है कि, ईद की पहली नमाज दिल्ली की कई मस्जिदों में पढ़ी जाएगी।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 21, 2023 3:10 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Eid-ul-Fitr: 22 अप्रैल को मुस्लिम समुदाय के लोग ईद का त्यौहार मनाने वाले हैं। ईद के चांद का दीदार होते ही ईद की शुरुआत हो जाएगी। आज यानी 29 वें रोजे में रोजेदार इफ्तार के बाद ईद के चांद का दीदार करेंगे और इसके बाद कल ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। ईद की पहली नमाज दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पढ़ी जाएगी तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि ईद के मौके पर दिल्ली में कब और कहां-कहां ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।

दिल्ली के इन इलाकों में पढ़ी जाएगी ईद की पहली नमाज

रमजान का महीना पूरा हो चुका है। देशभर में रमजान के महीने को बहुत अच्छे से मनाया गया इसके बाद ईद की तैयारी शुरू हो चुकी है। आज यानी शुक्रवार 21 अप्रैल 2023 को अलविदा जुम्मा के दिन ही रमजान का अलविदा रोजा मनाया जाएगा। आज 29 वें रोजे में रोजेदार इफ्तार के बाद ईद के चांद का दीदार करेंगे और इसके बाद कल ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। ईद का त्योहार मुस्लिम धर्म में बेहद खास, बड़ा और खुशियों से भरा त्योहार माना जाता है। ईद के चांद का दीदार होने के साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ जाती है और घर पर भी जोरशोर से त्यारियां शुरू कर दी जाती हैं। बता दें कि, ईद में लोग नए नए कपड़े पहन कर नमाज पढ़ने मस्जिद में जाते हैं। वही मस्जिद के आस-पास बेहद खूबसूरत मेला लगा होता है। गौरतलब है कि, ईद की पहली नमाज दिल्ली की कई मस्जिदों में पढ़ी जाएगी।

दिल्ली के इन मस्जिदों में पढ़ी जाएगी नमाज

दिल्ली में जामा मस्जिद,निजामुद्दीन दरगाह, फतेहपुरी मस्जिद, जामिया मिल्लिया इस्लामिया मस्जिद और मस्जिद बाबुल इल्म जैसे कई मस्जिद, दरगाह और ईदगाह हैं, जहां सालों से ईद की नमाज अदा की जा रही है। ध्यान रहे कि, इन ईदगाहों पर सालों से मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही है। यही वजह है कि, कई मस्जिदों में नमाज पढ़ने का समय भी बता दिया गया है तो आइए जानते हैं कि कौन सी मस्जिद में कब और कितने बजे नमाज पढ़ी जाएगी।

Also Read: Eid-ul-Fitr 2023: घर आने वाले हैं खास मेहमान तो झटपट बनाएं लाजवाब बंजारा गोश्त, बढ़ाएं दस्तरखान की शान

1 जामा मस्जिद – 6 बजकर 30 मिनट
2 शाही ईदगाह (सदर बाजार) – 8:00 बजे
3 शाही जामा मस्जिद फतेहपुरी – 7 बजकर 30 मिनट
4 ईदगाह अहले हदीस, मोरीगेट – 7 बजकर 45 मिनट
5 शिया जामा मस्जिद कश्मीरी गेट – 8:00 बजे
6. दरगाह शाह-ए-मरदां, जोरबाग – 9:00 बजे
7. शिया जामा मस्जिद- नोएडा सेक्टर 50 – 9:00 बजे
8. शाही ईदगाह, महरौली – 8 बजकर 30 मिनट
9. मस्जिद अशातुल इस्लाम, अबुल फजल – 7 बजकर 45 मिनट
10. मस्जिद दरगाह निजामुद्दीन – 9:00 बजे
11. मस्जिद राबिया- हमदर्द यूनिवर्सिटी – 8:00 बजे
12. जामिया मिल्लिया इस्लामिया मस्जिद – 8:00 बजे
13. ईदगाह कोटला- त्रिलोकपुरी – 7 बजकर 30 मिनट
14. दरगाह शाह वलीउल्लाह, मस्जिद मेहदियान – 8:00 बजे
15. मस्जिद बाबुल इल्म, ओखला विहार – 9:00 बजे
16 मस्जिद खलीलुल्लाह, बटला हाउस – 7 बजकर 30 मिनट

Also Read: Flipkart Sale: मात्र 549 रुपए में खरीदें चमचमाता हुआ POCO M4 5G स्मार्टफोन, ऐसे उठाएं ऑफर्स का लाभ

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

H1N1

अगस्त 29, 2026

CNG Price Hike

अगस्त 29, 2026

Rain Alert 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

Rain Alert 27 August 2026

अगस्त 26, 2026

कल का मौसम 27 August 2026

अगस्त 26, 2026