---Advertisement---

Falgun Month 2023: कब से चढ़ेगा लोगों पर फाल्गुन का रंग? सभी मुसीबतों से निकलने के लिए करें चंद्र देव की आराधना

Falgun Month 2023: हिंदू धर्म में कई सारी चीजों का विशेष महत्व है। वहीं फाल्गुन मास का महीना भी बेहद खास होता है। इस महीने भगवान शंकर और चंद्र देव की पूजा-अर्चना की जाती है। अगर धार्मिक मान्यताओं की मानें तो फाल्गुन मास बहुत खास होता है। कहते हैं, इस महीने में चंद्र देव का ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 31, 2023 11:04 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Falgun Month 2023: हिंदू धर्म में कई सारी चीजों का विशेष महत्व है। वहीं फाल्गुन मास का महीना भी बेहद खास होता है। इस महीने भगवान शंकर और चंद्र देव की पूजा-अर्चना की जाती है। अगर धार्मिक मान्यताओं की मानें तो फाल्गुन मास बहुत खास होता है। कहते हैं, इस महीने में चंद्र देव का जन्म भी हुआ था। तो आइए जानते हैं इस वर्ष कब से हो रही है फाल्गुन मास की शुरुआत और कई धार्मिक महत्व।

इस दिन से ही रही है फाल्गुन मास की शुरुआत

हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है। इस महीने से ही ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत भी होती है। इसके अलावा जिस व्यक्ति की कुंडली में चंद्र का दोष है, उस दोष के निवारण के लिए भी ये महीना काफी बेहतर माना गया है। बता दें, इस वर्ष 5 फरवरी 2023 को माघी पूर्णिमा है। वहीं 6 फरवरी 2023 से फाल्गुन महीने की शुरुआत होने वाली है। इसके अलावा इस महीने का समापन 7 मार्च को होने वाला है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने को विशेष दर्जा किया गया है। क्योंकि इस मास में ही महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इतना ही नहीं, फाल्गुन की होली भी खेली जाएगी। सभी लोग भक्ति और रंग से रंगे होंगे। इसलिए इस महीने को खास दर्जा दिया गया है।

कब मनाई जाएगी होली

इस वर्ष पूरे देश में 7 मार्च को होलिका दहन का उत्सव मनाया जाएगा। वहीं पूरा देश 8 मार्च 2023 की होली की रंग में रंगा होगा। बता दें, होली अधर्म पर धर्म के विजय का प्रतीक है।

कहते हैं, फाल्गुन का महीना बेहद पवित्र और खास होता है। इस महीने भगवान चंद्र की पूजा अर्चना भी की जाती है। इससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि, धन-दौलत, मान-सम्मान और मानसिक शांति मिलती है। ये पूरा फाल्गुन का महीना सकारात्मक ऊर्जाओं से भरा हुआ होता है।

ये भी पढ़ें: HANUMAN CHALISA के हर रोज पाठ से मिलेंगे ये 5 फायदे, बल-विद्या और वैभव का मिलेगा आशीर्वाद

इस महीने होती है महादेव की पूजा

फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन महादेव और देवी पार्वती शादी के बंधन में बंधे थे। इस भक्तजन इस दिन का इंतजार बेसब्री से करते हैं। इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। व्यक्ति की किस्मत चमकने लगती है।

चंद्र देव की पूजा का है महत्व

महादेव के मस्तिष्क पर चंद्र देव विराजमान होते हैं। भगवान शंकर को चंद्र देव का देवता भी माना जाता है। इसलिए महादेव के साथ चंद्र देव की पूजा अर्चना करने का रिवाज है। इस महीने चंद्र देव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। जितने भी लोग मानसिक तनाव से घिरे हैं उन्हें निश्चित रूप से चंद्रदेव की पूजा करनी चाहिए। इससे सभी दुखों का संकट टल जाता है।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026