---Advertisement---

Ganesh Ji Ki Aarti: गणेशजी की आरती! यहां पढ़ें

Ganesh Ji Ki Aarti: हिंदू आस्था रखने वाले लोगों के लिए गणेश भगवान की पूजा करना बेहद अहम माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि गणेश भगवान विघ्न-हर्ता हैं और वो सभी तरह के काम में हमारी सफलता के लिए आशीर्वाद देते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 17, 2024 6:00 पूर्वाह्न

Ganesh Ji Ki Aarti
Follow Us
---Advertisement---

Ganesh Ji Ki Aarti: हिंदू आस्था रखने वाले लोगों के लिए गणेश भगवान की पूजा करना बेहद अहम माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि गणेश भगवान विघ्न-हर्ता हैं और वो सभी तरह के काम में हमारी सफलता के लिए आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आइए हम आपको यहां प्रथम पूजनीय देव श्री गणेश भगवान की आरती (Ganesh Ji Ki Aarti) बताते हैं।

Ganesh Ji Ki Aarti

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

शास्त्रों में मान्यता है कि श्री गणेश भगवान की प्रार्थना करने से हमारे सभी कार्य सकुशल संपन्न होते हैं। ऐसे में आप यहां से गणेश भगवान की आरती कर अपनी पूजा संपन्न कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026