---Advertisement---

Geeta Ka Gyaan: इन 4 बातों को जीवन में उतारने से बदल जाएगी आपकी किस्मत, हमेशा खुलेंगे सफलता के द्वार

Geeta Ka Gyaan: भगवान श्री कृष्ण का जन्म द्वापर युग में जग को सत्य एवं प्रेम का पाठ पढ़ाने के लिए हुआ था। श्री कृष्ण ने सभी व्यक्ति को सफलता का मार्ग गीता के माध्यम से दिखाया है। भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध में अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। हिंदू धर्म ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 27, 2023 5:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Geeta Ka Gyaan: भगवान श्री कृष्ण का जन्म द्वापर युग में जग को सत्य एवं प्रेम का पाठ पढ़ाने के लिए हुआ था। श्री कृष्ण ने सभी व्यक्ति को सफलता का मार्ग गीता के माध्यम से दिखाया है। भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध में अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। हिंदू धर्म शास्त्र में गीता सबसे पवित्र धर्म ग्रंथ है। इसमें श्री कृष्ण के द्वारा कही गई बातों को उल्लेख किया गया है।

बता दें, गीता में 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं। इसमें भगवान ने जीवन के उचित मार्ग पर चलने की शिक्षा सभी को दिया है। श्री कृष्ण की बातों में से 5 बातों को आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे। बता दें, इन चीजों को जीवन में अपनाने से आप हमेशा आगे बढ़ेंगे। कभी भी पीछे मुड़कर आपको नहीं देखना होगा।

1. अपने क्रोध पर रखें नियंत्रण

भगवान श्री कृष्ण गीता में बताते हैं कि हर व्यक्ति को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। इससे हमेशा व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ते रहता है। भगवान कहते हैं, जो व्यक्ति क्रोध पर नियंत्रण रखना सिख ले उसे कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ता है। क्रोध पर नियंत्रण रखना सबसे बड़ा मूल मंत्र है।

2. आत्ममंथन करना है बेहद जरूरी

हर व्यक्ति को आत्ममंथन करना चाहिए। इससे व्यक्ति को खुद के ज्ञान और कमी के विषय में पता चलता है। इसके बाद ही आप सही निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं। इसलिए श्री कृष्ण कहते हैं, सभी व्यक्ति को अकेले में आत्ममंथन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: HANUMAN CHALISA के हर रोज पाठ से मिलेंगे ये 5 फायदे, बल-विद्या और वैभव का मिलेगा आशीर्वाद

3. कर्म करना है बेहद जरूरी

भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कर्म से ही भाग्य का निर्माण होता है। जब तक व्यक्ति बेहतर कर्म नहीं करता है तब तक उसका भाग्य नहीं चमकता है। इसलिए हर व्यक्ति को अच्छा काम करना चाहिए। बेहतर और सुंदर कर्म से अपने भाग्य को चमकाना चाहिए।

4. मन पर रखें काबू

भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि हर व्यक्ति को मन पर काबू रखना चाहिए। व्यक्ति का मन काफी चंचल होता है, जिसके कारण व्यक्ति को दुखों का पहाड़ झेलना पड़ता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने मन पर काबू करना सीखना चाहिए। इससे व्यक्ति ध्यान केंद्रित कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 21, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 19, 2026