---Advertisement---

Gupt Navratri 2024: इस दिन से शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्रि, ऐसें करें मां की आराधना

Gupt Navratri 2024: हिंदू धर्म में हर वर्ष नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। यह मां दुर्गा (Maa Durga) को समर्पित है। नवरात्रि का त्योहार साल में चार बार मनाया जाता है। जिसमें एक चेत्र के महीने में आती है जिसको चेत्र नवरात्रि कहा जाता है। दूसरी अश्विन माह में आती हैं जिसको को शारदीय ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 7, 2024 6:23 अपराह्न

Gupt Navratri 2024
Follow Us
---Advertisement---

Gupt Navratri 2024: हिंदू धर्म में हर वर्ष नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। यह मां दुर्गा (Maa Durga) को समर्पित है। नवरात्रि का त्योहार साल में चार बार मनाया जाता है। जिसमें एक चेत्र के महीने में आती है जिसको चेत्र नवरात्रि कहा जाता है। दूसरी अश्विन माह में आती हैं जिसको को शारदीय नवरात्रि कहते हैं।

वहीं दो नवरात्रि को गुप्त होती हैं जो माघ और आषाढ में मनाई जाती हैं। जिसको कुछ ही लोग रखते हैं। नवरात्रि का मतलब होता माता की नौ रातें। तो वहीं, अब माघ का महीना चल रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं किस दिन से शुरू हो रहें हैं गुप्त नवरात्रि…

(Gupt Navratri 2024) गुप्त नवरात्रि 2024 तिथि

इस साल माघ महीने की गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी 2024 से शुरू हो रही हैं। यह 18 फरवरी तक समाप्त होंगी। हिंदू केलेंडर के अनुसार, ये पावन पर्व माघ महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से आरंभ हो रहा है।

(Gupt Navratri 2024) गुप्त नवरात्रि 2024 घटस्थापना मुहूर्त

माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथी में होने वाली इन गुप्त नवरात्रि का शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार है। पहला शुभ मुहूर्त 08ः45 से 10ः10 तक रहेगा। वहीं दूसरा मुहूर्त 12ः13 से लेकर 12ः58 तक रहेगा।

(Gupt Navratri 2024) गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व

माघ माह में शुरू होने वाली गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व हैं। इन दिनों मां दुर्गा (Maa Durga) की आराधना करने से जीवन के सभी दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं। वहीं इस बार बसंत पंचमी का त्योहार भी इन नौ दिनों के बीच में आएगा। जिसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

मां देवी का मंत्र

ॐ जयंती मंगला काली
भद्रा काली कपालिनी
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री
स्वाहा स्वधा नमोस्तुते।

(Gupt Navratri 2024) गुप्त नवरात्रि में ऐसे करें मां दुर्गा का पूजन

  • प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर पूजा की तैयारी करनी चाहिए।
  • पूजाघर में गंगाजल डालकर स्थान को साफ करें। इसके बाद फिर पूजा की तैयारी शुरू कर दें।
  • दुर्गा देवी (Maa Durga) का ध्यान लगाकर मां का जल अभिषेक करें।
  • इसके बाद देवी को लाल पुष्प, अक्षत, रोली, प्रसाद आदि चढ़ाएं। धूप दीप जलाकर मां की स्तुति करें।
  • इसके बाद आप दुर्गा सपतशी का पाठ कर सकते हैं। इसके बाद आप दुर्गा चालिसा का पाठ कर कें मां की आरती करें। ऐसा करने से माता रानी की कृपा आपके ऊपर बनीं रहेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026