---Advertisement---

Holi 2023: अगर नहीं बन रहा शादी का योग तो होली की रात में करें इस मंत्र का जाप, होगी चट मंगनी और पट ब्याह

होली के साथ-साथ कुछ चीजों की मान्यता काफी समय से चलती आ रही है। वहीं जिस व्यक्ति के विवाह में परेशानी आ रही है, सब कुछ तय हो जाने के बाद शादी नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं, जो लोग अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहते हैं उन सभी के लिए ये मंत्र बेहद अचूक है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 3, 2023 2:04 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Holi 2023: जितने भी लोग होली का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं उन सभी का इंतजार खत्म होने वाला है। आपको बता दें, 8 मार्च को होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी लोग होली के रंग में रंगे होंगे। वहीं होली के दिन कई सारे ज्योतिष और धार्मिक उपाय भी किए जाते हैं। इससे भक्तों के जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है। अगर वैवाहिक जीवन में परेशानी आ रही है या विवाह का योग ही नहीं बन रहा है तो भी व्यक्ति को होली के दिन कुछ अचूक उपाय करने चाहिए। इसके लिए होली की रात में एक मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना गया है। इससे व्यक्ति के विवाह में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आती है। इतना ही नहीं, भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती है। तो आइए जानते हैं होली के दिन कौन-से मंत्र का जाप करें।

इस मंत्र से विवाह में आ रही सभी परेशानियों का होगा अंत

‘कात्यायनि महामाये महायोगिनयधीश्वरि। नंदगोपसुतं देवि! पतिं में कुरु ते नम:’

‘पत्नी मनोरंमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्धवाम्’

अगर पति-पत्नी के बीच परेशानी आ रही है। वहीं आपकी शादी ठीक नहीं हो रही है। सभी कुछ फिक्स होने के बाद भी शादी टूट रहा है तो होलिका दहन की रात में इस मंत्र का जाप निश्चित रूप से करें। ये बेहद प्रभावशाली मंत्र है। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति के विवाह में आ रही परेशानी दूर हो जाती है। वहीं इससे जिस भी जातक के विवाह में परेशानी आती है वो सभी दूर हो जाती है। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति का चट मंगनी पट ब्याह होता है।

रोग-शोक को दूर करने के लिए इस मंत्र का करें जाप

‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्’

सभी परेशानियों से निवारण पाने के लिए महादेव की पूजा-अर्चना करना सबसे अति-उत्तम माना जाता है। वहीं मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति होली की रात इस मंत्र का जाप करता है। उसे सभी बीमारी और रोग से मुक्ति मिल जाती है। वहीं मंत्र के नियमित जाप करने वाले व्यक्ति को कभी भी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। वो हमेशा स्वस्थ होकर जीवन व्यतीत करता है।

ये भी पढ़ें: सेल से पहले ही यूजर्स की चमकी किस्मत XIAOMI 13 PRO पर मिल रही 10000 की भारी छूट

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Navratri Mahaparv

अक्टूबर 11, 2026

Ganesh Chaturthi 2026

सितम्बर 14, 2026

Sawan 2026

जुलाई 29, 2026

Guru Purnima

जुलाई 29, 2026